Realme C85 Pro जल्द होगा लॉन्च, 7,000 mAh हो सकती है बैटरी 

बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर Realme C85 Pro की मॉडल नंबर - RMX5555 के साथ लिस्टिंग हुई है। इससे इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च का संकेत मिला है

Realme C85 Pro जल्द होगा लॉन्च, 7,000 mAh हो सकती है बैटरी 

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में Qualcomm का Snapdragon 685 चिपसेट हो सकता है
  • इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स मिल सकते हैं
  • Realme C85 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का एक नया स्मार्टफोन जल्द चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने बड़ी बैटरी वाले एक स्मार्टफोन का टीजर दिया है। यह Realme C85 Pro हो सकता है। इस स्मार्टफोन को TDRA, EEC और TÜV SÜD के डेटाबेस पर देखा गया है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिप्सटर Anvin ने एक पोस्ट में बताया है कि बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर Realme C85 Pro की मॉडल नंबर - RMX5555 के साथ लिस्टिंग हुई है। इससे इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च का संकेत मिला है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm का Snapdragon 685 चिपसेट हो सकता है। Realme C85 Pro में 8 GB का RAM हो सकता है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6 आउट ऑफ द बॉक्स पर चल सकता है। 

TechOutlook की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी ने वियतनाम में Realme C85 Pro का टीजर दिया है। इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स मिल सकते हैं। इस स्मार्टफोन में राउंडेड कॉर्नर्स के साथ बॉक्सि डिजाइन हो सकता है। Realme C85 Pro में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। 

हाल ही में Realme GT 8 सीरीज को लॉन्च किया गया था। इस सीरीज में Realme GT 8 और GT 8 Pro शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। इस सीरीज के Realme GT 8 Pro में 6.79 इंच QHD+ (1,440 x 3,136 पिक्सल्स) AMOLED फ्लेक्सिबल डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 7,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। डुअल-सिम वाला यह स्मार्टफोन Realme UI 7.0 पर चलता है। Realme GT 8 Pro की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ Ricoh GR एंटी-ग्लेयर प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और f/2.6 अपार्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में f/2.4 अपार्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। Realme GT 8 और Realme GT 8 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »