Realme 2 और Realme C1 को नवंबर 2018 सिक्योरिटी पैच के साथ मिला यह खास अपडेट

Oppo के सब ब्रांड रियलमी ने गुरुवार को Realme 2 और Realme C1 स्मार्टफोन के लिए लेटेस्ट फर्मवेयर अपडेट जारी किए जाने की घोषणा की है।

Realme 2 और Realme C1 को नवंबर 2018 सिक्योरिटी पैच के साथ मिला यह खास अपडेट

Realme C1, Realme 2 को मिला यह खास अपडेट

ख़ास बातें
  • नवंबर 2018 सिक्योरिटी पैच के साथ आया नया कलरओएस अपडेट
  • नए अपडेट का वर्जन नंबर RMX1805EX_11_A.19 है
  • 20 नवंबर के बाद Realme 2 Pro को मिल सकता है कलरओएस 5.2 अपडेट
विज्ञापन
Oppo के सब ब्रांड रियलमी ने गुरुवार को Realme 2 और Realme C1 स्मार्टफोन के लिए लेटेस्ट फर्मवेयर अपडेट जारी किए जाने की घोषणा की है। रियलमी 2 और रियलमी सी1 को मिले नए अपडेट का कलरओएस वर्जन नंबर RMX1805EX_11_A.19 है। कलरओएस के साथ यूजर को नवंबर 2018 सिक्योरिटी पैच भी मिलेगा। गौर करने वाली बात यह है कि यह अपडेट कलरओएस 5.2 नहीं है जो कंपनी अगले महीने Realme 2 के लिए जारी कर सकती है। रियलमी सी1 को भी ColorOS 5.2 अपडेट मिलना है लेकिन अभी आधाकिरक तारीख सामने नहीं आई है। लेकिन उम्मीद है कि रियलमी 2 के साथ ही Realme C1 यूजर को भी अपडेट मिल जाएगा।

Realme ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए दोनों स्मार्टफोन को अपडेट मिलने की जानकारी देते हुए एक तस्वीर भी साझा की जो चेंजलॉग के बारे में बता रही है। Realme 1 को इस महीने 25 नवंबर तक या उसके बाद कलरओएस 5.2 दिए जाने की उम्मीद है। अपडेट के साथ सिंगल-स्वाइप में नोटिफिकेशन हटाने, हेडसेट आइकन और डेवलपर ऑप्शन फ्लैशिंग जैसी समस्या फिक्स हो जाएगी। बता दें कि 20 नवंबर के बाद कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme 2 Pro को भी कलरओएस 5.2 अपडेट मिल सकता है।
 
pm2sa6to

Photo Credit: Twitter/ Realme Mobiles

कंपनी ने अपने वादे को पूरा करते हुए 15 नवंबर को Realme 2 और Realme C1 स्मार्टफोन के लिए नवंबर 2018 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच को जारी कर दिया था। बैच बनाकर अपडेट को रोल आउट किया गया है, उम्मीद है कि जल्द यह सभी यूजर तक पहुंच जाएगा। एक ट्विटर यूजर के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए रियलमी इंडिया सपोर्ट पेज ने लिखा कि दिसंबर 2018 के अंत तक रियलमी 2 स्मार्टफोन को ColorOS 5.2 अपडेट मिलेगा। हाल ही में  Realme ने इस बात को भी कंफर्म किया था कि कंपनी जल्द रियलमी 1 और रियलमी 2 के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट को जारी करेगी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Stellar battery life
  • Unique, snazzy design
  • कमियां
  • Average cameras
  • Dim, reflective display
  • Iffy fingerprint sensor
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4230 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Dual 4G VoLTE
  • Excellent battery life
  • Large and bright display
  • Dedicated microSD slot
  • कमियां
  • Average cameras
  • Usage can feel sluggish
  • Laminated back prone to scratches
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4230 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme 2, Realme C1, Realme 1, Realme 2 Pro, Realme, Oppo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  2. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
  4. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Google Pixel 10a की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,100mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
  7. Realme C83 5G भारत में लॉन्च: बजट में 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  8. Samsung ने बढ़ाए कई स्मार्टफोन के दाम, 3,000 रुपये तक महंगे हुए ये मॉडल्स!
  9. Motorola Edge 70 Fusion भारत में लॉन्च: इसमें हैं 7,000mAh बैटरी और गेमर्स के लिए 120 fps गेमिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Rs 2 हजार सस्ता मिल रहा है Nothing Phone 3a, इसके बैक पैनल की टिमटिमाती लाइटें हैं खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »