iPhone 18 Pro, 18 Pro Max की बैटरी का हो गया खुलासा, मिलेगा बड़ा अपग्रेड!

iPhone 18 Pro Max में 5500mAh बैटरी का खुलासा हुआ है।

iPhone 18 Pro, 18 Pro Max की बैटरी का हो गया खुलासा, मिलेगा बड़ा अपग्रेड!

iPhone 18 Pro और, 18 Pro Max में कंपनी बैटरी को अपग्रेड करने वाली है।

ख़ास बातें
  • दोनों ही टॉप मॉडल्स बड़ी बैटरी कैपिसिटी के साथ लॉन्च होंगे।
  • स्मार्टफोन में चीनी वर्जन के भीतर 5391mAh बैटरी कैपिसिटी दिखी है।
  • Xiaomi, Oppo, OnePlus जैसे ब्रांड्स दे रहे बड़ी बैटरी।
विज्ञापन

iPhone 18 Pro और, 18 Pro Max को लेकर पिछले काफी समय से लीक्स और अफवाहों का दौर जारी है। हाल ही में एक लीक में सामने आया था कि iPhone 18 Pro और, 18 Pro Max में कंपनी बैटरी को अपग्रेड करने वाली है। खासतौर पर iPhone 18 Pro Max में कंपनी बड़ी बैटरी क्षमता दे सकती है। अब यह लीक सच साबित होता दिखा है। 3C सर्टिफिकेशन में दोनों ही प्रीमियम आईफोन मॉडल की बैटरी कैपिसिटी का खुलासा हुआ है। इसमें साफ पता चलता है कि नए मॉडल्स बड़ी बैटरी के साथ रिलीज होने वाले हैं। 

iPhone 18 Pro और, 18 Pro Max की बैटरी कैपिसिटी का खुलासा लॉन्च से पहले हो गया है। दोनों ही टॉप मॉडल्स बड़ी बैटरी कैपिसिटी के साथ लॉन्च होंगे। जाने माने टिप्स्टर DCS के अनुसार, चीन की 3C सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में इनकी बैटरी कैपिसिटी पता चली है। लिस्टिंग के अनुसार, iPhone 18 Pro को चीन में 4056mAh बैटरी के साथ लिस्ट किया गया है। जबकि अमेरिकी वर्जन में यह 4288mAh के साथ आएगा। iPhone 17 Pro के चीनी वर्जन में यह 3988mAh थी जो कि एक बड़ा अपग्रेड कहा जा सकता है। 

iPhone 18 Pro Max में इससे भी बड़ी बैटरी कैपिसिटी का खुलासा हुआ है। स्मार्टफोन में चीनी वर्जन के भीतर 5391mAh बैटरी कैपिसिटी दिखी है। वहीं, अमेरिकी वर्जन में यह 5567mAh कैपिसिटी के साथ लिस्ट हुई है। पुराने मॉडल iPhone 17 Pro Max के चीनी वर्जन में यह 4823mAh थी, जबकि अमेरिकी वर्जन में 5088mAh थी। 

Xiaomi, Oppo, OnePlus जैसे ब्रांड्स जहां बैटरी कैपिसिटी को मिडरेंज फोन में 10,000mAh तक ले जा चुके हैं, फ्लैगशिप फोन में भी यह 7000mAh तक जा चुकी है। ऐसे में Apple इन ब्रांड्स से काफी पीछे नजर आती है। लेकिन जाहिर तौर पर नई सीरीज में कंपनी ने कथित 5500mAh तक बैटरी अपग्रेड करके एक बड़ा कदम उठाया है। अब देखना होगा कि नए 2nm A20 Pro चिपसेट के साथ कंपनी iPhone 18 सीरीज में कितना लम्बा बैकअप दे पाती है। 
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • The boldest redesign since the iPhone X
  • Bright and stunning display
  • A19 Pro under the hood guarantees excellent performance
  • Massive camera upgrade
  • Video quality gets a much-needed bump
  • Centre Stage camera at the front changes selfie game on iPhones forever
  • Improved charging speed
  • कमियां
  • Aluminium body picks up scratches
  • Expensive
  • Heavier than the 16 Pro Max
डिस्प्ले6.90 इंच
प्रोसेसरApple A19 Pro
फ्रंट कैमरा18-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
ओएसआईओएस 26
रिज़ॉल्यूशन1320x2868 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »