Realme 2 को मिला एंड्रॉयड पाई अपडेट

Realme ने अब भारत में Realme 2 के लिए स्टेबल कलरओएस 6 अपडेट को रोल आउट करना शुरू कर दिया है।

Realme 2 को मिला एंड्रॉयड पाई अपडेट

Realme 2 को मिला एंड्रॉयड पाई अपडेट

ख़ास बातें
  • Realme 2 में है 4230 एमएएच की बैटरी
  • Realme 2 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर है
  • 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरे के साथ आता है Realme 2
विज्ञापन
Realme 2 को पिछले महीने एंड्रॉयड पाई (Android Pie) पर आधारित कलरओएस 6 बीटा अपडेट मिलना शुरू हुआ था। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बीटा टेस्टिंग फेज़ अब समाप्त हो गया है क्योंकि Realme ने अब भारत में Realme 2 के लिए स्टेबल कलरओएस 6 अपडेट को रोल आउट करना शुरू कर दिया है, साथ ही फोन के सॉफ्टवेयर को एंड्रॉयड पाई में अपग्रेड किया गया है। Realme 2 को मिला नया अपडेट कई फीचर्स के साथ आ रहा है जैसे कि राइडिंग मोड, नेविगेशन जेस्चर और ऐप लॉन्चर आदि। Realme 2 को अपडेटेड डिफॉल्ट यूआई थीम के साथ जून एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी मिलने लगा है।
    
याद करा दें कि पिछले महीने Realme 2 के कुछ ही यूज़र को एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलरओएस 6 बीटा अपडेट मिला था। आधिकारिक Realme फोरम पर एक पोस्ट के अनुसार, अब स्टेबल अपडेट को रोल आउट करना शुरू कर दिया है। अपडेट के साथ बड़ा बदलाव जो आपके देखने को मिलेगा वह है कि एंड्रॉयड पाई अपग्रेड और जून एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच।

फंक्शनल और यूआई बदलाव के बारे में अगर बात करें तो अपडेट के साथ स्टेटस बार में नोटिफिकेशन आइकन आदि को जोड़ा गया है। कलरओएस 6 नेविगेशन जेस्चर और राइडिंग मोड सपोर्ट प्रदान करता है। इसके अलावा, नोटिफिकेशन शेड का डिज़ाइन भी बदल दिया गया है, क्योंकि यह अब क्लीनर डिज़ाइन के साथ बड़े आइकन से लैस है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अपडेट को बैच बनाकर रोल आउट किया गया है, ऐसे में सभी यूज़र तक अपडेट पहुंचने में समय लग सकता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Stellar battery life
  • Unique, snazzy design
  • कमियां
  • Average cameras
  • Dim, reflective display
  • Iffy fingerprint sensor
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4230 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  7. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  9. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  10. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »