Samsung Galaxy Z Fold 8 में नया डिजाइन और बिल्ड फॉर्म देखने को मिल सकता है।
Photo Credit: X/@Iceuniverse
कंपनी भारतीय मार्केट में अपना Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Flip जल्द ही पेश करने जा रही है।
Samsung ने भारत में अपने अपकमिंग फोल्डेबल फोन के टीजर जारी कर दिए हैं। कंपनी भारतीय मार्केट में अपना Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 पेश करने जा रही है। कंपनी ने इनके टीजर्स जारी कर बता दिया है कि इन फोल्डेबल्स में क्या खास होने वाला है। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इनके टीजर जारी किए गए हैं जिसमें इंस्टाग्राम, यूट्यूब आदि भी शामिल हैं। Samsung Galaxy Z Fold 8 में नया डिजाइन और बिल्ड देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं विस्तार से।
Samsung Galaxy Unpacked इवेंट से पहले कंपनी ने अपकमिंग फोल्डेबल फोन का टीजर जारी कर दिया है। जल्द ही भारतीय मार्केट में कंपनी Galaxy Z Fold 8 को पेश करने वाली है। कंपनी ने कई टीजर जारी किए हैं जिनमें रोजमर्रा की चीजें जैसे चॉकेलट बार, पिज्जा स्लाइस, पज़ल, कुछ स्मारक जैसे ताज महल आदि को दिखाया गया है। ये सभी शॉर्ट्स बताते हैं कि नया फोल्डेबल शेप, साइज और उपयोगिता में कैसा रहने वाला है। कंपनी ने इंस्टग्राम रील, और यूट्यूब शॉर्ट्स के जरिए फोल्डेबल की फंक्शनलिटी को दिखाने की कोशिश की है।
Galaxy Z Fold 8 के संदर्भ में बात करें तो कंपनी ने फोन के आस्पेक्ट रेश्यो को दिखाने की कोशिश की है। फोन में नया डिजाइन और फॉर्म फैक्टर मिलने वाला है। फोन एक तरह से टैबलेट के जैसा नजर आने वाला है, न सिर्फ दिखने में बल्कि इसकी उपयोगिता में भी। कंपनी ने इशारा दे दिया है कि फोल्डेबल के मामले में वह सिर्फ एक फोल्ड होने वाला डिवाइस नहीं बल्कि साइज, आस्पेक्ट रेश्यो, और फॉर्म फैक्टर में भी यूजर को चॉइस देकर चलने वाली है।
फोल्डेबल्स को लेकर कंपनी की रणनीति उपयोगिता आधारित बताई गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सैमसंग अपने फोल्डेबल्स में न सिर्फ स्पेसिफिकेशन जोड़ने के लिए जानी जाती है बल्कि यह फोल्डेबल को ज्यादा से ज्यादा उपयोगी और मजबूत बनाती है। जिसके तहत कंपनी फोन में पतला हिंज, हल्का फ्रेम, और मजबूत डिस्प्ले पर फोकस कर रही है। ताकि नए Galaxy Z लाइनअप में यूजर को बिल्कुल नया एक्सपीरियंस मिल सके।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन