फोन स्लिम तो होगा ही लेकिन बेजल्स और अधिक पतले हो सकते हैं।
Photo Credit: notebookcheck
iPhone Air 2 रेंडर्स सामने आए हैं जिसमें फोन का शानदार डिजाइन और नया कलर दिख रहा है।
iPhone Air 2 की पहली झलक सामने आ गई है! यह फोन इससे पहले आए iPhone Air का सक्सेसर होगा। फोन के रेंडर्स में इसका डिजाइन नजर आया है जिसमें एक शानदार कलर दिखाया गया है। फोन के रियर में हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल है। अबकी बार कंपनी दो कैमरा इसमें दे सकती है। फोन स्लिम तो होगा ही लेकिन बेजल्स और अधिक पतले हो सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से लीक हुए रेंडर्स क्या कहते हैं कथित अपकमिंग iPhone के बारे में।
iPhone Air 2 रेंडर्स सामने आए हैं जिसमें फोन का शानदार डिजाइन और नया कलर दिख रहा है। ये रेंडर्स यूट्यूबर John Prosser द्वारा शेयर (via) किए गए हैं। रेंडर्स देखकर पता चलता है कि फोन में दो रियर कैमरा मिल सकते हैं। डिजाइन आकर्षक लग रहा है। कंपनी ने हालांकि, अभी तक नए फोन के डिजाइन को लेकर कोई संकेत नहीं दिया है। फोन में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिल सकता है जिसके साथ में नया कैमरा जुड़ने वाला है।
अकमिंग फोन में सेकेंडरी कैमरा सेंसर के तौर पर 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस दिया जा सकता है। फोन स्लिम रहेगा और मोटाई 5.6mm हो सकती है। फोन टाइटेनियम एलॉय के साथ आने की संभावना जताई गई है। फोन में नया A20 Pro चिपसेट मिल सकता है। यहां पर एक शानदार कलर भी जोड़ा गया है। फोन Space Black, Cloud White और Light Gold के अलावा एक नए Lavender कलर में आ सकता है। फोन में Face ID फीचर होगा। डाइनेमिक आइलैंड छोटा हो सकता है।
टिप्स्टर ने यहां पर आने वाले iPhone मॉडल्स के बारे में बड़ी बात कही है। कहा गया है कि कंपनी आने वाले दिनों में विशेष तौर पर स्लिम आईफोन मॉडल्स को मेन सीरीज में स्थापित कर सकती है। यानी कि भविष्य की आईफोन सीरीज में पहले से ही इतने स्लिम मॉडल होंगे कि कंपनी को अलग से स्लिम हैंडसेट लॉन्च की आवश्यकता नहीं रहेगी। ये मेन स्ट्रीम में शामिल हो चुके होंगे। iPhone Air 2 के 2027 की शुरुआत में लॉन्च होने की संभावना है। इस समय कंपनी iPhone 18e भी पेश कर सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज