• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • चीन और अमेरिका आमने सामने, Alibaba ने बैन कर दिया यूएस का Claude Code

चीन और अमेरिका आमने-सामने, Alibaba ने बैन कर दिया यूएस का Claude Code

Alibaba ने Anthropic पर क्लाउड कोड में बैकडोर डालने का आरोप लगाया है।

चीन और अमेरिका आमने-सामने, Alibaba ने बैन कर दिया यूएस का Claude Code

Photo Credit: Unsplash/Igor Omilaev

अमेरिका लगातार एआई पर निवेश कर रहा है।

ख़ास बातें
  • Alibaba ने अपने ऑफिस में Claude Code को इस्तेमाल करने पर रोक लगाई है।
  • Alibaba ने Claude Code बैन करने का फैसला इंटरनल असेसमेंट के बाद लिया है।
  • Alibaba ने क्लाउड कोड को अपने प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर की लिस्ट में डाला है।
विज्ञापन

Anthropic ने कुछ दिनों पहले अलीबाबा पर Claude Code के डोटा को कॉपी करने का आरोप लगाया था। अब चीनी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा (Alibaba) ने अपने कर्मचारियों पर ऑफिस में Anthropic के Claude Code को इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है। चीनी पब्लिकेशन Yicai की एक रिपोर्ट के अनुसार, Alibaba ने यह फैसला इंटरनल असेसमेंट के बाद लिया, जिसमें पाया गया कि इस टूल में हाई-रिस्क सॉफ्टवेयर है, क्योंकि ऐसी रिपोर्टें थीं कि इसमें संभावित बैकडोर हो सकते हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अलीबाबा ने क्लाउड कोड को अपने प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर की लिस्ट में डाल दिया है और कर्मचारियों को इसके ऑप्शन के तौर पर Qoder को उपयोग करने की सलाह दी है।

रिपोर्ट के अनुसार, Alibaba ने Anthropic पर क्लाउड कोड में बैकडोर डालने का आरोप लगाया है। इससे महत्वपूर्ण कॉर्पोरेट डेटा तक अनऑथोराइज्ड एक्सेस को लेकर चिंता बढ़ी हैं। इस कथित मैकेनिज्म की जानकारी सबसे पहले एक Reddit यूजर ने दी थी, जिसमें दावा किया गया था कि उसने क्लाउड कोड को रिवर्स-इंजीनियर किया। कथित तौर पर वर्जन 2.1.91 से ही यह टूल अलीबाबा, Baidu, ByteDance और Moonshot AI जैसी चीनी कॉर्पोरेट कंपनियों के नेटवर्क और AI लैब्स की छिपी हुई लिस्ट के आधार पर प्रॉक्सी कॉन्फिगरेशन और टाइम जोन की जांच करता था। हालांकि, Anthropic की ओर से अभी तक कोई स्टेटमेंट जारी नहीं हुआ है। 

Reddit पर एक पोस्ट में आरोप लगाया गया कि Claude Code में स्पाइवेयर छिपा है, जिससे सर्विलांस और डेटा सिक्योरिटी को लेकर डर पैदा हुआ। अब Alibaba के इस टूल को ब्लैकलिस्ट करने के बाद इसमें और हवा लगी है। पोस्ट के अनुसार, 2 अप्रैल, 2026 को जारी हुए वर्जन 2.1.91 के बाद से Claude Code यह चेक करता है कि क्या आपने प्रॉक्सी इनेबल किया है और अगर ऐसा है तो यह सिस्टम प्रॉम्प्ट में बदलाव करके चुपके से यह जानकारी भेजता है कि क्या आप चीन में हैं, क्या आप किसी चीनी URL के जरिए प्रॉक्सी कर रहे हैं और क्या आप किसी चीनी AI लैब से कनेक्ट हैं। Anthropic ने क्लाउड कोड बाइनरी के अंदर इस कोड को छिपाने की भी कोशिश की।

डेटा स्क्रैपिंग को लेकर विवाद
आपको बता दें कि जून में Anthropic ने Alibaba की Qwen लैब पर Claude के आउटपुट को स्क्रैप करने के लिए लगभग 25 हजार फर्जी अकाउंट चलाने का आरोप लगाया था। इससे कुल 28.8 मिलियन इंटरैक्शन हुए थे। अब Alibaba ने Claude Code को इंटरनल तौर पर ब्लॉक किया, जिससे अमेरिकी और चीनी एआई कंपनियों के बीच तनाव और बढ़ा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Alibaba, Anthropic, Claude Code, China, America
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »