Vivo X300e फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट से लैस होकर आ सकता है।
Vivo X300e कंपनी का अपकमिंग फोन बताया जा रहा है जो ने Vivo X300 FE के बाद अगला एडिशन होगा।
Vivo X300 सीरीज में कंपनी जल्द ही एक और मॉडल जोड़ सकती है जो कि Vivo X300e के नाम से लॉन्च हो सकता है। यह फोन एक महत्वपूर्ण डेटाबेस में दिखाई दे चुका है। इससे पता चलता है कि फोन को कंपनी जल्द ही मार्केट में पेश कर सकती है। अब एक और लीक इसे लेकर सामने आया है। इसके साथ ही इस फोन के कई मुख्य स्पेसिफिकेशंस भी इस लिस्टिंग के माध्यम से पता चल रहे हैं। आइए जानते हैं Vivo X300e में क्या हो सकता है खास।
Vivo X300e कंपनी का अपकमिंग फोन बताया जा रहा है। फोन के स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। इसे IMEI डेटाबेस में देखा जा चुका है। अब चीन से जाने माने टिप्स्टर DCS ने (via) Vivo X300 FE के बाद आने वाले इस फोन के अहम स्पेसिफिकेशंस लीक किए हैं। Vivo X300e में 6.59 इंच का कॉम्पेक्ट डिस्प्ले मिल सकता है। फोन 1.5K OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसमें फ्लैट पैनल मिलने की बात कही गई है। यह फोन एक दमदार चिपसेट से लैस बताया गया है।
Vivo X300e फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट से लैस होकर आ सकता है। फोन में 50MP का सेल्फी कैमरा भी दिया जा सकता है। वहीं, रियर साइड में इसके अंदर 50MP का मेन कैमरा आ सकता है। साथ में कंपनी 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर भी दे सकती है। तीसरे कैमरे के तौर पर इसमें 50MP का IMX8 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा बताया गया है जो जूम फोटो के लिए इस्तेमाल होगा। बहुत संभावना है कि कंपनी फोन में ZEISS ट्यून्ड कैमरा सेटअप दे सकती है।
फोन में 7100mAh की बैटरी का जिक्र किया गया है। इसके साथ में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। फोन एक स्लिम डिवाइस के रूप में आ सकता है। टिप्स्टर ने कयास लगाया है कि इसकी मोटाई 7.99mm के पास हो सकती है। फोन का वजन 203 ग्राम हो सकता है। फोन में आयताकार कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है। कंपनी फ्रेम को मेटल में पेश कर सकती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका