Poco F7 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री

इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच 1.5K फ्लैट LTPS OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है

Poco F7 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री

इसमें 6.83 इंच 1.5K फ्लैट LTPS OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन सीरीज में Poco F7 और F7 Ultra शामिल हो सकते हैं
  • Poco F7 के देश में लॉन्च होने वाले मॉडल में 7,550mAh की बैटरी हो सकती है
  • इसमें 50 मेगापिक्सल की डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco की  F7 सीरीज जल्द देश में लॉन्च की जा सकती है। इसमें Poco F7 और F7 Ultra शामिल हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस वेरिएंट में इसके इंटरनेशनल मॉडल की तुलना में बड़ी बैटरी हो सकती है। इस वर्ष मार्च में कंपनी ने कुछ इंटरनेशनल मार्केट्स में इन दोनों स्मार्टफोन्स को पेश किया था। 

देश में Poco की यूनिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में नए स्मार्टफोन्स को जल्द लॉन्च करने की जानकारी दी है। ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर इन स्मार्टफोन्स के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। हालांकि, इस माइक्रोसाइट पर इन स्मार्टफोन्स के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है। इससे पहले देश में Poco के चीफ, Himanshu Tandon ने F7 Ultra के लॉन्च का टीजर दिया था। देश में लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन के वेरिएंट में इसके इंटरनेशनल मॉडल के समान 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8 Elite चिपसेट और 5,300 mAh की बैटरी हो सकती है। 

इससे पहले एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Poco F7 के देश में लॉन्च होने वाले वेरिएंट में 7,550 mAh की बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल वेरिएंट में 6,550 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 हो सकता है। इसमें 6.83 इंच 1.5K फ्लैट LTPS OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल की डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। 

हाल ही में  Poco ने C71 को देश में लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन स्प्लिट ग्रिड डिजाइन और डुअल-टोन फिनिश के साथ है। इसे Cool Blue, Desert Gold और Power Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन का ड़िस्प्ले थिन साइड बेजेल्स और फ्रंट कैमरा के लिए सेंटर में वॉटरड्रॉप नॉच के साथ है। इसमें 6.88 इंच की स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट और ट्रिपल TÜV Rheinland आई-प्रोटेक्शन सर्टिफिकेशन के साथ है। C71 की 5,200 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
रिज़ॉल्यूशन1440x3200 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.83 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता7550 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1280x2800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  2. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  3. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  4. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  5. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  6. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  8. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  10. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »