• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi, Redmi और POCO के इन 10 डिवाइसेज को 6 साल तक मिलेंगे अपडेट्स, यहां देखें फुल लिस्ट

Xiaomi, Redmi और POCO के इन 10 डिवाइसेज को 6 साल तक मिलेंगे अपडेट्स, यहां देखें फुल लिस्ट

सिक्योरिटी अपडेट्स स्मार्टफोन या टैबलेट को हैकिंग जैसी एक्टिविटी से सुरक्षित रखने का काम करते हैं। ये अपडेट्स समय-समय पर फोन को लेटेस्ट पैच के साथ अपडेट करते हैं, जिससे बग्स या वल्नेरेबिलिटी को फिक्स किया जाता है।

Xiaomi, Redmi और POCO के इन 10 डिवाइसेज को 6 साल तक मिलेंगे अपडेट्स, यहां देखें फुल लिस्ट

लिस्ट में Xiaomi, Redmi और POCO, तीन ही लाइनअप के डिवाइसेज शामिल हैं

ख़ास बातें
  • Xiaomi, Redmi और POCO डिवाइस को मिलेगा 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट
  • लिस्ट में Xiaomi 15 Ultra, Redmi Pad 2 और POCO F7 सीरीज शामिल
  • Redmi Pad 2 को सात साल तक अपडेट्स मिलने का वादा किया गया है
विज्ञापन

वर्तमान में स्मार्टफोन ब्रांड्स अपने यूजर्स को लंबे सॉफ्टवेयर व सिक्योरिटी अपडेट्स देने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। ट्रेंड की शुरुआत Google, Samsung व Apple जैसे मैन्युफैक्चरर्स ने की और अब, धीरे-धीरे और भी ब्रांड्स इस रेस में शामिल हो रहे हैं। Xiaomi भी उनमें से ही एक है। Xiaomi ने अपने कुछ स्मार्टफोन व टैबलेट मॉडल्स पर अपडेट्स सपोर्ट को लेकर छह साल का वादा दिया है। इसके लिए Xiaomi, Redmi और POCO, तीनों लाइनअप के कुछ चुनिंदा मॉडल्स शामिल हैं।

हम यहां सॉफ्टवेयर अपग्रेड्स की नहीं, बल्कि सिक्योरिटी अपडेट्स की बात कर रहे हैं, जो स्मार्टफोन या टैबलेट को हैकिंग जैसी एक्टिविटी से सुरक्षित रखने का काम करते हैं। ये अपडेट्स समय-समय पर फोन को लेटेस्ट पैच के साथ अपडेट करते हैं, जिससे बग्स या वल्नेरेबिलिटी को फिक्स किया जाता है।

Xiaomi ने भी कन्फर्म किया है कि चुनिंदा स्मार्टफोन और टैबलेट्स को अब 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे। इससे साफ है कि आने वाले समय में ब्रांड अपने हाई-एंड और कुछ मिड-रेंज प्रोडक्ट्स को लंबे समय तक सुरक्षित और अप-टू-डेट रखने पर फोकस कर रहा है।

फिलहाल इस लिस्ट में Xiaomi, Redmi और POCO के नए डिवाइसेज शामिल किए गए हैं। इनमें फ्लैगशिप और टैबलेट सीरीज के साथ-साथ कुछ बजट सेगमेंट के मॉडल भी शामिल हैं। लिस्ट में Xiaomi की मुख्य लाइनअप के Xiaomi 15 Ultra, Xiaomi 15, Xiaomi Pad 7 और Xiaomi Pad 7 Pro शामिल हैं। वहीं, Redmi लाइनअप में Redmi Pad 2 (Wi-Fi और 4G वर्जन) टैबलेट और Redmi Note 14 (4G मॉडल) स्मार्टफोन को शामिल किया गया है। अच्छी बात यह है कि ये दोनों टैबलेट मॉडल्स छह नहीं, बल्कि सात साल के लिए एलिजिबल हैं। POCO ब्रांड की तरफ से कंपनी ने POCO F7, POCO F7 Pro और POCO F7 Ultra को इस एक्सटेंडेड अपडेट सपोर्ट में जोड़ा है।

हालांकि अभी साफ नहीं है कि यह पॉलिसी पुराने डिवाइसेज पर लागू होगी या नहीं। कंपनी की ओर से फिलहाल सिर्फ नए लॉन्च मॉडल्स के नाम शेयर किए गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले महीनों में इस सपोर्ट को और डिवाइसेज तक बढ़ाया जा सकता है।

Xiaomi ने सिक्योरिटी अपडेट्स के लिए नई पॉलिसी कब शुरू की?

यह पॉलिसी अगस्त 2025 में कंपनी द्वारा घोषित की गई है।

कौन से Xiaomi डिवाइस को 6 साल का सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा?

Xiaomi 15 Ultra, Xiaomi 15, Xiaomi Pad 7 और Xiaomi Pad 7 Pro शामिल हैं।

Redmi ब्रांड से किन डिवाइस को फायदा होगा?

Redmi Pad 2 (Wi-Fi और 4G) और Redmi Note 14 (4G मॉडल) लिस्ट में हैं। इन्हें छह नहीं, बल्कि साल साल के लिए एलिजिबल किया गया है।

POCO ब्रांड के कौन से फोन इस लिस्ट में आए हैं?

POCO F7, POCO F7 Pro और POCO F7 Ultra को 6 साल का सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा।

क्या यह पॉलिसी पुराने Xiaomi और Redmi फोन पर लागू होगी?

अभी तक सिर्फ नए मॉडल्स का ऐलान हुआ है। पुराने डिवाइस पर जानकारी नहीं दी गई।

क्या ये अपडेट्स सिर्फ सिक्योरिटी तक सीमित रहेंगे?

हां, कंपनी ने साफ किया है कि यह सिर्फ सिक्योरिटी अपडेट्स होंगे, ओएस अपग्रेड्स अलग पॉलिसी के तहत आएंगे।

क्या यह पॉलिसी भारत में भी लागू होगी?

हां, यह ग्लोबल पॉलिसी है और भारत में भी लागू होगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Redmi, POCO
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  2. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  3. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  4. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  9. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  10. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »