Oppo की Find X8 में हो सकता है MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट

इस सीरीज के बेस मॉडल में 6.5 इंच फ्लैट डिस्प्ले और Find X8 Pro में 6.7 इंच या 6.8 इंच माइक्रो कर्व्ड फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 जुलाई 2024 15:59 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Find X8, Find X8 Pro और Find X8 Ultra शामिल हो सकते हैं
  • इन स्मार्टफोन्स में MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट हो सकता है
  • इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने A3 को चीन में पेश किया था

इन स्मार्टफोन्स में 1.5K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले दिया जा सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की Find X8 सीरीज जल्द लॉन्च हो सकती है। इसमें Oppo Find X8, Find X8 Pro और Find X8 Ultra शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में 1.5K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले दिया जा सकता है। ये स्मार्टफोन्स इस वर्ष जनवरी में पेश किए गए Oppo Find X7 और Find X7 Ultra की जगह लेंगे। 

टिप्सटर Digital Chat Station ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Find X8 सीरीज के बारे में जानकारी दी है। इन स्मार्टफोन्स में 1.5K+ रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले हो सकता है। इस सीरीज के बेस मॉडल में 6.5 इंच फ्लैट डिस्प्ले और Find X8 Pro में 6.7 इंच या 6.8 इंच माइक्रो कर्व्ड फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट हो सकता है। कंपनी की Find X8 सीरीज को अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में 6,000 mAh की बैटरी हो सकती है। 
Advertisement

इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने A3 को चीन में पेश किया था। यह मिड रेंज में 5G स्‍मार्टफोन है। OPPO A3 में स्‍नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया 12 GB तक RAM के साथ दिया गया है। इसमें 50 मगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर है। OPPO A3 की 5,000 mAh की बैटरी 45 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन को तीन कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसमें 6.67 इंच (2,412 x 1,080 पिक्सल) Full HD+ Amoled डिस्‍प्‍ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। 

कंपनी के Find X7 और Find X7 Ultra का प्राइस क्रमशः CNY 5,999 (लगभग 70,000 रुपये) और CNY 3,999 (लगभग 46,000 रुपये) का है। Find X7 Ultra दो पेरिस्कोप कैमरा वाला पहला स्मार्टफोन है। इसमें Hasselblad ब्रांडेड क्वाड रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के चार कैमरा हैं। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया है। Find X7 में हुड के नीचे MediaTek Dimensity 9300 चिपसेट है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 100 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique stand-out design
  • Vibrant 120Hz display
  • Excellent performance
  • Very flexible camera system
  • Good for portrait photography
  • Great battery life with fast charging
  • Bad
  • Still new to Generative AI features
  • Several Google integrations missing
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

3168x1440 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9300

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4,800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2780x1240 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.