• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo K13x 5G में मिलेगा AI सपोर्ट वाला कैमरा सिस्टम, इस महीने हो सकता है लॉन्च

Oppo K13x 5G में मिलेगा AI सपोर्ट वाला कैमरा सिस्टम, इस महीने हो सकता है लॉन्च

इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए की जाएगी। इसे देश में कंपनी की वेबसाइट और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए भी उपलब्ध कराया जा सकता है

Oppo K13x 5G में मिलेगा AI सपोर्ट वाला कैमरा सिस्टम, इस महीने हो सकता है लॉन्च

इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए की जाएगी

ख़ास बातें
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी हो सकती है
  • K13x 5G को जून के अंतिम सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Oppo का K13x 5G जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन और कलर्स की जानकारी दी है। यह  K12x 5G की जगह लेगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी हो सकती है। 

Oppo ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि K13x 5G को Midnight Violet और Sunset Peach कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने एक प्रमोशनल पोस्ट में इस स्मार्टफोन के बैक पैनल को भी शेयर किया है। इसमें ऊपर दाएं कोने पर वर्टिकल तरीके से लगा एलिप्टिकल रियर कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें दो कैमरा और एक LED फ्लैश यूनिट दिख रही है। इस स्मार्टफोन के कैमरा आइलैंड के साथ दिए गए टेक्स्ट से इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सपोर्ट वाला कैमरा सिस्टम होने का पता चल रहा है। इसमें AI इमेजिंग और एडिटिंग फीचर्स मिल सकते हैं। 

कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। इससे पहले एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि K13x 5G को जून के अंतिम सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए की जाएगी। इसे देश में कंपनी की वेबसाइट और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए भी उपलब्ध कराया जा सकता है।  K13x 5G का प्राइस 16,000 रुपये से कम हो सकता है। इस सीरीज के K13 5G के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 17,999 रुपये और 8 GB + 256 GB का 19,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर  Snapdragon 6 Gen 4 और 7,000 mAh की बैटरी दी गई है। 

K13x 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। पिछले कुछ वर्षों में मिड-रेंज सेगमेंट में कंपनी की बिक्री बढ़ी है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »