Oppo की Find X8 सीरीज को जोरदार रिस्पॉन्स, सेल्स का रिकॉर्ड टूटा

कंपनी की इस स्मार्टफोन सीरीज में प्रोसेसर के तौर पर Dimensity 9400 दिया गया है। ये स्मार्टफोन्स गेमिंग के लिए बेहतर हैं और इनकी बैटरी भी अधिक चलती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2024 16:34 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन सीरीज में Find X8 और Find X8 Pro शामिल हैं
  • ये स्मार्टफोन्स गेमिंग के लिए बेहतर हैं और इनकी बैटरी भी अधिक चलती है
  • Find X8 Pro में 6.8 इंच का 1.5K LTPO माइक्रो कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है

इस स्मार्टफोन सीरीज को नवंबर में इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया गया था

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo ने हाल ही में Find X8 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में Find X8 और Find X8 Pro शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। चीन में इस स्मार्टफोन सीरीज के अक्टूबर में लॉन्च के बाद से इसकी 10 लाख से अधिक यूनिट्स बिकी हैं। यह कंपनी के स्मार्टफोन्स की इस सीरीज का समान अवधि में सबसे अधिक सेल्स का रिकॉर्ड है। 

Find X8 सीरीज को नवंबर में इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया गया था। इन स्मार्टफोन की इटली, स्पेन, सिंगापुर, थाईलैंड, इंडोनेशिया और मलेशिया में सेल्स ने नया रिकॉर्ड बनाया है। इन देशों में इस स्मार्टफोन सीरीज की शुरुआती सेल्स कंपनी की पिछली सीरीज की तुलना में लगभग दो गुना तक बढ़ी है। मार्केट रिसर्च फर्म Canalys के डेटा के अनुसार, दुनिया के 14 देशों और रीजंस में प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट (500 डॉलर से अधिक का प्राइस) में पहली तीन स्मार्टफोन कंपनियों में Oppo शामिल है। चीन की कुछ अन्य स्मार्टफोन कंपनियों ने प्राइस को कम रखकर सेल्स बढ़ाने की स्ट्रैटेजी बनाई है। हालांकि, Oppo ने प्रोडक्ट को बेहतर बनाने और क्वालिटी में सुधार करने पर फोकस किया है। इससे कंपनी के प्रोडक्ट्स को कस्टमर्स दोबारा भी खरीदते हैं और इसकी सेल्स में बढ़ोतरी होती है। 

Oppo की इस स्मार्टफोन सीरीज में प्रोसेसर के तौर पर Dimensity 9400 दिया गया है। ये स्मार्टफोन्स गेमिंग के लिए बेहतर हैं और इनकी बैटरी भी अधिक चलती है। Find X8 में 6.59 इंच का 1.5K 120Hz AMOLED फ्लैट डिस्प्ले और Find X8 Pro में 6.8 इंच का 1.5K 1-120Hz LTPO माइक्रो कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर चलता है। Find X8 Pro की 5,910 mAh की बैटरी 80 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

कंपनी का फोल्डेबल स्मार्टफोन Find N5 भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष अक्टूबर में पेश किए गए Find N3 की जगह लेगा। इस बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से पता चला है। कुछ इंटरनेशनल मार्केट्स में इसे OnePlus Open 2 के तौर पर लाया जा सकता है। OnePlus Open भी Find N3 का रीब्रांडेड वर्जन था। Find N5 को अगले वर्ष की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite हो सकता है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vibrant display with skinny borders
  • Slim IP68 & IP69 rated design
  • Buttery smooth software experience
  • Good low light video recording
  • Bad
  • Plenty of bloatware and preinstalled apps
  • Poor ultrawide camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5630 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1256x2760 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stylish IP68 & IP69 rated design
  • Vibrant display
  • Buttery smooth software experience
  • Impressive video recording capabilities
  • Bad
  • Quick Button needs refinement
  • Plenty of bloatware and preinstalled apps
  • Poor ultrawide camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5910 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1264x2780 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  2. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  7. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  8. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  9. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  10. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  11. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  12. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  10. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.