Huawei की Mate 70 सीरीज की भारी डिमांड, 67 लाख यूनिट्स से ज्यादा की बुकिंग

कंपनी को चिप की सप्लाई में कमी की वजह से इस सीरीज के स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने में मुश्किल हो सकती है

Huawei की Mate 70 सीरीज की भारी डिमांड, 67 लाख यूनिट्स से ज्यादा की बुकिंग

इस स्मार्टफोन सीरीज की अधिक डिमांड को पूरा करने के लिए कंपनी मैन्युफैक्चरिंग बढ़ा रही है

ख़ास बातें
  • इससे पहले Huawei की Mate 60 सीरीज की भी बड़ी संख्या में बिक्री हुई थी
  • चीन में कस्टमर्स ने इस सीरीज की 67 लाख यूनिट्स से अधिक बुकिंग कराई है
  • हाल ही में Huawei ने पहले ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन को पेश किया था
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Huawei ने पिछले महीने Mate 70 सीरीज को लॉन्च किया था। कंपनी को इस स्मार्टफोन सीरीज के लिए जोरदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इससे पहले Huawei की Mate 60 सीरीज की भी बड़ी संख्या में बिक्री हुई थी। नई स्मार्टफोन सीरीज में Mate 70, Mate 70 Pro, Mate 70 Pro+ और Mate 70 RS Ultimate शामिल हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट में Huawei के कंज्यूमर बिजनेस ग्रुप के CEO, He Gang के हवाले से बताया गया है कि चीन में कस्टमर्स ने इस सीरीज की 67 लाख यूनिट्स से अधिक बुकिंग कराई है। कंपनी ने Mate 70 सीरीज की अधिक डिमांड को पूरा करने के लिए इसकी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाया है। हालांकि, कुछ एनालिस्ट्स का दावा है कि पिछली सीरीज की तुलना में Mate 70 सीरीज की डिमांड कम है। Huawei को चिप की सप्लाई में कमी की वजह से इस सीरीज के स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने में मुश्किल हो सकती है। 

Mate 70 में 6.7 इंच LTPO OLED डिस्प्ले (2688 × 1216 पिक्सल) के रिजॉल्यूशन और 120 Hz तक के वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 2,500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस स्मार्टफोन में 256 GB, 512 GB और 1 TB की स्टोरेज के साथ 12 GB का RAM दिया गया है। हाल ही में Huawei ने ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन Mate XT Ultimate Design को पेश किया था। इस स्मार्टफोन के 16 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का प्राइस CNY 19,999 (लगभग 2,35,900 रुपये) का है। इसके 512 GB और 1 TB की स्टोरेज वाले वेरिएंट्स के प्राइसेज क्रमशः CNY 21,999 (लगभग 2,59,500 रुपये) और CNY 23,999 (लगभग 2,83,100 रुपये) हैं। Mate XT Ultimate Design को Red और Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

डुअल सिम वाला यह स्मार्टफोन HarmonyOS 4.2 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसकी स्क्रीन अनफोल्ड करने पर 10.2 इंच (3,184 x 2,232 पिक्सल) की है। इस स्मार्टफोन की फ्लेक्सिबल LTPO OLED स्क्रीन एक बार फोल्ड करने पर 7.9 इंच (2,048 x 2,232 पिक्सल) और दूसरी बार फोल्ड करने पर 6.4 इंच (1,008 x 2,232 पिक्सल) की है। इस स्मार्टफोन में बाहर की ओर 50 मेगापिक्सल का कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) और f/1.2 और f/4.0 के बीच अपार्चर के साथ है। Mate XT Ultimate Design f/2.2 अपार्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5.5x ऑप्टिकल जूम और f/3.4 अपार्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »