Oppo Find X9 Ultra में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा

हाल ही में Oppo ने एक टीजर में कहा था कि '7,000 mAh नहीं, तो फ्लैगशिप नहीं।' इससे संकेत मिला था कि Oppo Find X9 Ultra में कम से कम 7,000 mAh की बैटरी हो सकती है

Oppo Find X9 Ultra में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा

भारत में पिछले वर्ष Oppo Find X9 सीरीज को लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • Oppo Find X9 Ultra में क्वाड कैमरा सिस्टम हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का इस्तेमाल हो सकता है
  • Oppo Find X9 Ultra में कम से कम 7,000 mAh की बैटरी हो सकती है
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo की स्मार्टफोन में Find X9 सीरीज में एक नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Oppo Find X9 Ultra के डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा हो सकते हैं। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Xiaoyu Liangbao ने बताया है कि Oppo Find X9 Ultra में क्वाड कैमरा सिस्टम होगा। इसमें 200 मेगापिक्सल के दो कैमरा शामिल हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन में मेगापिक्सल का Sony LYTIA 901 प्राइमरी कैमरा 23 mm फोकल लेंथ के साथ हो सकता है। इसके अलावा 1/1.28 इंच 200 मेगापिक्सल का OmniVision OV52A पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल Samsung ISOCELL JN5 हो सकता है। Oppo Find X9 Ultra के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा ऑटोफोकस के  साथ मिल सकता है। 

हाल ही में Oppo ने एक टीजर में कहा था कि '7,000 mAh नहीं, तो फ्लैगशिप नहीं।' इससे संकेत मिला था कि Oppo Find X9 Ultra में कम से कम 7,000 mAh की बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। आगामी स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट हो सकता है। Oppo की Find सीरीज के प्रोडक्ट हेड, Zhou Yibao ने एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक यूजर को दिए जवाब में कहा था कि Oppo Find X9 Ultra 'बहुत पावरफुल' होगा। इस स्मार्टफोन में 6.82 इंच 2K AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। 

भारत में पिछले वर्ष नवंबर में लॉन्च की गई इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल में 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले (2,760 × 1,256 पिक्सल्स) 120Hz के रिफ्रेश रेट और 460 ppi की पिक्सल डेंसिटी के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। Oppo Find X9 में 7,025 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  2. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  3. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  5. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  6. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  7. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
  8. ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
  10. सर्दियों में हीटर और गर्मियों में AC जैसा काम करेगा Dyson का नया HF1 फैन, भारत में हुआ लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »