Oppo F31, Oppo F31 Pro जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 7,000mAh की हो सकती है बैटरी

इस स्मार्टफोन सीरीज में Oppo F31, F31 Pro और Oppo F31 Pro+ शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में 7,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकती है।

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 अगस्त 2025 20:47 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन सीरीज में Oppo F31, F31 Pro और Oppo F31 Pro+ हो सकते हैं
  • यह मार्च में पेश की गई Oppo F29 सीरीज की जगह ले सकती है
  • Oppo F31 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 दिया जा सकता है

इन स्मार्टफोन्स में ड्यूरेबिलिटी अधिक हो सकती है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की F31 सीरीज को भारत में जल्द लॉन् किया जा सकता है। यह मार्च में पेश की गई Oppo F29 सीरीज की जगह ले सकती है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Oppo F31 और F31 Pro में MediaTek Dimensity चिपसेट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Abhishek Yadav ने बताया है कि Oppo की F31 सीरीज को 12-14 सितंबर के बीच लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन सीरीज में Oppo F31, F31 Pro और Oppo F31 Pro+ शामिल हो सकते हैं। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल Oppo F31 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 और F31 Pro में MediaTek Dimensity 7300 दिया जा सकता है। 

Advertisement

इन स्मार्टफोन्स में 7,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकती है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट में बताया गया था कि Oppo F31 और F31 Pro में कंपनी की F29 सीरीज की तुलना में कैमरा और चिपसेट को लेकर बड़े अपग्रेड नहीं होंगे। हालांकि, इन स्मार्टफोन्स में ड्यूरेबिलिटी अधिक हो सकती है। इसके अलावा नेटवर्क परफॉर्मेंस को भी भी सुधार हो सकते हैं। हाल ही में Oppo के K13 Turbo Pro और Oppo K13 Turbo को देश में लॉन्च किया गया था। इन स्मार्टफोन्स में बिल्ट-इन सेंट्रीफ्युगल कूलिंग फैन दिया गया है। यह फैन इन स्मार्टफोन्स में एक्टिव कूलिंग सिस्टम का हिस्सा है। इससे हीट को कम रखने में सहायता मिलती है। 

Oppo K13 Turbo Pro में 6.80 इंच 1.5K (1,280 × 2,800 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले, 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 240 Hz और 1,600 निट्स तक के ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15.0.2 पर चलता है। इस स्मार्टफोन के लिए दो वर्ष के ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) अपग्रेड और तीन वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए एक इनबिल्ट फैन, एयर डक्ट्स और 7,000 sq mm का वेपर कूलिंग चैंबर है। Oppo K13 Turbo Pro की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.