Oppo डुअल कैमरा के साथ जल्द लॉन्च कर सकती है A3X 5G

इस स्मार्टफोन की चाइना टेलीकॉम की वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई है। इसके रियर पैनल के ऊपर दाएं कोने पर कुछ उठा हुआ कैमरा मॉड्यूल है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 जुलाई 2024 17:23 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Oppo A3 और A3 Pro को पेश किया गया है
  • इसके डिस्प्ले के ऊपर सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट है
  • इसमें 6.67 इंच LCD स्क्रीन हो सकती है

इस स्मार्टफोन में RAM और स्टोरेज के तीन वेरिएंट्स मिल सकते हैं

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo का A3X 5G जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को कुछ सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया है। इसे चीन में लॉन्च किया जाएगा। यह कंपनी की A3 सीरीज में शामिल होगा। इस सीरीज में Oppo A3 और A3 Pro को पेश किया गया है। 

Gizmochina की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि A3X 5G की चाइना टेलीकॉम की वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई है। इसके रियर पैनल के ऊपर दाएं कोने पर कुछ उठा हुआ कैमरा मॉड्यूल है। इसमें दो सर्कुलर कैमरा और LED फ्लैश यूनिट दिख रही है। इसके डिस्प्ले के ऊपर सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट है। इस स्मार्टफोन के दाएं कोने पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर है। इसे तीन कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसमें 6.67 इंच LCD स्क्रीन 1,600 x 720 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में  RAM और स्टोरेज के तीन वेरिएंट्स मिल सकते हैं। 
Advertisement

इससे पहले Geekbench पर एक लिस्टिंग से A3X 5G में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 680 होने का संकेत मिला था। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth और USB Type-C पोर्ट के विकल्प मिल सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 5,100 mAh की बैटरी हो सकती है। 

पिछले सप्ताह Oppo के Reno 12 Pro 5G की देश में बिक्री शुरू हुई थी। नई Reno सीरीज में बेस मॉडल Reno 12 5G शामिल है। Reno 12 Pro 5G में AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) का सपोर्ट है। इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 36,999 रुपये और 12 GB RAM + 512 GB का 40,999 रुपये का है। इसे Space Brown और Sunset Gold कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14.1 पर चलता है। इसमें 6.7 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,412 पिक्सल) कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  2. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  3. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  4. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.