• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo A5 Pro फोन 12GB रैम, 50MP डुअल कैमरा के साथ 24 दिसंबर को होगा लॉन्च, जानें सबकुछ

Oppo A5 Pro फोन 12GB रैम, 50MP डुअल कैमरा के साथ 24 दिसंबर को होगा लॉन्च, जानें सबकुछ

फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा।

Oppo A5 Pro फोन 12GB रैम, 50MP डुअल कैमरा के साथ 24 दिसंबर को होगा लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Oppo

अपकमिंग फोन Oppo A3 Pro (फोटो में) का सक्सेसर होगा

ख़ास बातें
  • Oppo A5 Pro में 6.7 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले होगा।
  • Oppo A5 Pro 2.5GHz ऑक्टाकोर प्रोसेसर से लैस होगा।
  • यह ColorOS 15 के साथ आ सकता है।
विज्ञापन
Oppo A5 Pro लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। ओप्पो को यह फोन दिसंबर के आखिरी हफ्ते में मार्केट में आ रहा है जिसकी पुष्टि कंपनी ने कर दी है। इससे पहले इसे कई सर्टीफिकेशंस मिल चुके हैं। फोन MIIT सर्टीफिकेशन और TENAA सर्टीफिकेशन पर स्पॉट हो चुका है। यहां से इसके सभी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो जाता है। Oppo A5 Pro में 6.7 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले होगा। फोन में 2412 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट बताया गया है। आइए जानते हैं अन्य डिटेल्स। 

Oppo A5 Pro फोन का लॉन्च 24 दिसंबर को है। इस दिन यह चीन की मार्केट में दस्तक देगा। लॉन्च से पहले इसके सभी स्पेसिफिकेशंस सामने (via) आ गए हैं। फोन का मॉडल नम्बर PKP110 है। फोन में 6.7 इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। इसमें 2412 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। 

Oppo A5 Pro 2.5GHz ऑक्टाकोर प्रोसेसर से लैस होगा। संभावित रूप से यह Dimensity 7300 SoC हो सकता है। जिसके साथ में 8 जीबी, और 12 जीबी रैम की पेअरिंग देखने को मिल सकती है। स्टोरेज के लिए फोन में 256 जीबी और 512 जीबी के विकल्प दिए जा सकते हैं। कहा गया है कि इसमें एक्सटर्नल स्टोरेज सपोर्ट नदारद रह सकता है। 

फोन में 5,840mAh की बैटरी आ सकती है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो फोन Android 15 आधारित ColorOS 15 के साथ आ सकता है। इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा। साथ में 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी लेंस मिल सकता है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। 

फोन में IP69 रेटिंग भी देखने को मिल सकती है। डिवाइस के डाइमेंशन 161.5 x 74.85 x 7.67mm बताए गए हैं। इसका वजन 186 ग्राम हो सकता है। यह फोन Oppo A3 Pro का सक्सेसर होगा जिसे कंपनी ने इसी साल अप्रैल में लॉन्च किया था। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  6. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  7. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  8. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  9. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  10. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »