16,990 रुपये वाले Oppo A7 को Realme, Nokia और Xiaomi जैसे ब्रांड के फोन से कड़ी चुनौती मिलेगी। Oppo F9 को भी नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता। क्या ओप्पो का नया स्मार्टफोन खरीदने लायक है? आइए जानते हैं...
![]()
![]()
![]()
Oppo A7 के कैमरा सैंपल देखने के लिए टैप करें
कम रोशनी में कैमरे को आमतौर पर मुश्किल होती है। फोकस की स्पीड में गिरावट आती है और नैरो अपर्चर के कारण ब्राइट इमेज के लिए पर्याप्त रोशनी नहीं मिल पाती। आपको कैमरे द्वारा फोकस लॉक करने के लिए चंद सेकेंड का इंतज़ार करना पड़ेगा। नहीं तो थोड़ा सॉफ्ट शॉट आएगा। डिटेल की कमी साफ झलकती है और कलर्स भी सटीक नहीं रहते।
16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिन की रोशनी में कुछ विविड शॉट्स कैपचर करता है। लेकिन कम रोशनी में प्रदर्शन बेहद ही औसत है। एआई ब्यूटिफिकेशन मोड भी मौज़ूद है। लेकिन यह बेहद ही एग्रेसिव है।
आप 1080 पिक्सल तक के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। क्वालिटी ठीक-ठाक रहती है। लेकिन इलेक्ट्रॉनिक स्टेबलाइज़ेशन नहीं है। कैमरा ऐप स्टीकर्स, पनोरमा और टाइम लैप्स जैसे मोड के साथ आता है।
Oppo A7 की बैटरी 4230 एमएएच की है। फोन को दमदार बैटरी लाइफ के लिए जाना जाएगा। हमारे एचडी वीडियो लूप टेस्ट में बैटरी ने 19 घंटे 43 मिनट में दम तोड़ा, जिसे बेहद ही अच्छा माना जाएगा। आम इस्तेमाल में फोन की बैटरी करीब दो दिनों तक साथ देती है। फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं है। लेकिन 10 वॉट का चार्जर करीब ढाई घंटे में बैटरी को फुल चार्ज कर देता है।
हमारा फैसला
अफसोस कि Oppo A7 ग्राहकों के लिए कुछ भी नया या अनोखा नहीं लेकर आता है। सिर्फ बैटरी लाइफ फोन के पक्ष में जाती है, लेकिन इसके लिए भी 16,990 रुपये खर्चना फायदे का सौदा नहीं कहलाएगा। Oppo A7 की सही जगह 10,000 रुपये वाली प्राइस रेंज है। लेकिन मौज़ूदा कीमत में यह अपने लिए कोई खास जगह बना पाता।
अगर आप 15,000 रुपये से ज़्यादा खर्चने को तैयार हैं तो आपके पास Vivo V9 Pro, Xiaomi Mi A2, Nokia 6.1 Plus और Xiaomi Redmi Note 6 Pro जैसे बेहतर विकल्प हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज