भारत इस वर्ष 77वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है और Republic Day 2026 के उत्सव की तैयारियां जोरों शोरों से हो रही हैं।
Photo Credit: Pexels/Pramod Tiwari
गणतंत्र दिवस पर सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया जाता है।
भारत इस वर्ष 77वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। Republic Day 2026 के उत्सव की तैयारियां जोरों शोरों से हो रही हैं। इस उत्सव में भारत की संस्कृति के साथ-साथ सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया जाता है। इस वर्ष यूरोपीय संघ के नेता मुख्य अतिथि के तौर पर इसमें शामिल हो सकते हैं। अगर आप भी इस उत्सव में शामिल होकर लाइव समारोह देखना चाहते हैं तो यह अब काफी आसानी से हो सकता हैं। जी हां आप घर बैठे-बैठे ही इस उत्सव की टिकट ऑनलाइन खरीद सकते हैं, इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी। भारत सरकार ने Aamantran मोबाइल ऐप जारी किया है, जहां से आप इस उत्सव की टिकट खरीद सकते हैं, इसके अलावा Aamantran की वेबसाइट से भी टिकट्स को खरीदा जा सकता है। आइए गणतंत्र दिवस समारोह की ऑनलाइन टिकट कैसे खरीदें इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने X पर लिखा कि #RepublicDayCelebrations2026 गणतंत्र दिवस 2026 की टिकट अब Aamantran मोबाइल ऐप के जरिए खरीदा जा सकती हैं। पोस्ट में आगे बताया गया कि गणतंत्र दिवस परेड (26 जनवरी), बीटिंग द रिट्रीट फुल ड्रेस रिहर्सल (28 जनवरी) और बीटिंग द रिट्रीट (29 जनवरी) के लिए भी टिकट खरीदे जा सकते हैं। इसके अलावा Aamantran की आधिकारिक वेबसाइट से भी गणतंत्र दिवस के उत्सव की टिकट खरीदी जा सकती हैं।
मंत्रालय ने बताया कि Aamantran ऐप डाउनलोड के लिए उपलब्ध है, जिसे सरकार के आधिकारिक ऐप स्टोर Gov.in पर उपलब्ध है। वहीं टिकट्स को aamantran.mod.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक