Oppo A7 का 4 जीबी रैम वेरिएंट हुआ सस्ता, Oppo A5 की कीमत भी हुई कम

भारत में Oppo A7 और Oppo A5 की कीमत में कटौती कर दी गई है। जानें क्या है नया दाम।

Oppo A7 का 4 जीबी रैम वेरिएंट हुआ सस्ता, Oppo A5 की कीमत भी हुई कम

Oppo A7 का 4 जीबी रैम वेरिएंट हुआ सस्ता, Oppo A5 की कीमत भी हुई कम

ख़ास बातें
  • 4230 एमएएच की बैटरी के साथ आता है Oppo A5
  • स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर से लैस है ओप्पो ए7
  • Oppo A5 में 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले है
विज्ञापन
भारत में Oppo A7 और Oppo A5 की कीमत में कटौती कर दी गई है। कटौती के बाद अब ओप्पो ए7 का 4 जीबी रैम वेरिएंट 15,990 रुपये तो वहीं ओप्पो ए5 स्मार्टफोन 11,990 रुपये में बेचा जाएगा। याद करा दें कि Oppo A7 के 4 जीबी रैम वेरिएंट को 16,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं दूसरी ओर Oppo A5 को पहले 13,990 रुपये में बेचा जा रहा था। Oppo ब्रांड के दोनों ही हैंडसेट दो रियर कैमरे और फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हैं। Oppo A7 में वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच भी है।

Oppo A7 (रिव्यू) और Oppo A5 को नई कीमत के साथ Amazon, Flipkart, Paytm, Snapdeal, TataCliq और Oppo रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा। पिछले साल Oppo A7 के 4 जीबी रैम वेरिएंट को 16,990 रुपये में लॉन्च किया गया था और Oppo A5 की कीमत में कटौती के बाद इसे 13,990 रुपये में बेचा जाता था। गैजेट्स 360 को जानकारी मिली है कि कीमत में स्थाई रूप से कटौती की गई है।
 

Oppo A7 स्पेसिफिकेशन

ओप्पो ए7 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा। इसमें 6.2 इंच एचडी+ (720x1520 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.3 प्रतिशत है और यह वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ आता है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है। ओप्पो ए7 में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

Oppo A7 में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप है। यहां 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर एक साथ काम करेंगे। बैटरी 4,230 एमएएच की है। सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर रहेगा। Oppo A7 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी, ओटीजी सपोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं।
 

Oppo A5 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Oppo A5 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.1 पर चलता है। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) फुलव्यू डिस्प्ले है। स्क्रीन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है और इसकी स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 87.9 प्रतिशत है। डिस्प्ले के ऊपर 2.5डी कर्व्ड ग्लास पैनल दिया गया है। स्मार्टफोन को रफ्तार देने का काम करता है 1.8 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटीग्रेटेड है और इसके साथ दिए गए हैं 4 जीबी रैम।

हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है यह एफ/2.2 अपर्चर से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है जो अपर्चर एफ/2.4 वाला है। पिछले हिस्से पर एक एलईडी फ्लैश भी है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। फ्रंट सेंसर कई एआई ब्यूटी फीचर दिए गए हैं।

Oppo के इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। Oppo A5 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 4230 एमएएच की है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good battery life
  • Looks stylish
  • Dedicated microSD slot
  • कमियां
  • Weak processor
  • Display is only HD+
  • Cameras struggle in low light
  • Annoying spam from some apps
डिस्प्ले6.20 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4230 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4230 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »