• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Realme 16 Pro,16 Pro+ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Realme 16 Pro,16 Pro+ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Realme ने आज यानी कि 6 जनवरी को भारतीय बाजार में Realme 16 Pro सीरीज लॉन्च कर दी है, जिसमें Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ शामिल हैं।

200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Realme 16 Pro,16 Pro+ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Realme

Realme 16 Pro में 200MP कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Realme 16 Pro सीरीज के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Realme 16 Pro सीरीज में 7000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Realme 16 Pro सीरीज एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड रियलमी यूआई 7.0 पर काम करती है।
विज्ञापन

Realme ने आज यानी कि 6 जनवरी को भारतीय बाजार में Realme 16 Pro सीरीज लॉन्च कर दी है, जिसमें Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ शामिल हैं। Realme 16 Pro+ में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर है। जबकि 16 Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 मैक्स चिपसेट दिया गया है। ये दोनों फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड रियलमी यूआई 7.0 पर काम करते हैं। यहां हम आपको Realme 16 Pro सीरीज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Realme 16 Pro, 16 Pro+ Price

Realme 16 Pro के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये, 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये है। यह फोन मास्टर गोल्ड, पेबल ग्रे और ऑर्किड पर्पल कलर में उपलब्ध है। जबकि Realme 16 Pro+ के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये, 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये और 12GB+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है। यह फोन मास्टर गोल्ड और मास्टर ग्रे कलर में उपलब्ध है। ये दोनों स्मार्टफोन बिक्री के लिए 9 जनवरी से उपलब्ध होंगे।

Realme 16 Pro, 16 Pro+ Specifications

Realme 16 Pro सीरीज में AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसकी ब्राइटनेस 6500nits तक है। ये फोन टीयूवी रीनलैंड सर्टिफाइड हैं। कंपनी ने इन फोन में NEXT Ai शामिल किया है। 16 Pro+ में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर है। जबकि 16 Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 मैक्स चिपसेट दिया गया है। ये दोनों फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड रियलमी यूआई 7.0 पर काम करते हैं। कंपनी 3 साल तक एंड्रॉयड अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी पैच का वादा करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme 16 Pro सीरीज के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है। इन दोनों स्मार्टफोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं ये दोनों ही फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66/68/69/69K रेटिंग से लैस हैं। ये फोन 46 लिक्विड रेसिस्टेंस के साथ 80 डिग्री सेल्सियस जैसे एक्स्ट्रीम वाटर टेंप्रेचर को भी झेल सकते हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »