160, 120 फीट बड़े एस्टरॉयड्स से पृथ्वी को खतरा आज!

नासा ने आज 2 एस्टरॉयड के बारे में अलर्ट जारी किया है जो धरती के बेहद करीब आने वाले हैं। एस्टरॉयड 2025 YY8 धरती के करीब से गुजरने वाला है। यह 120 फीट का एस्टरॉयड है

160, 120 फीट बड़े एस्टरॉयड्स से पृथ्वी को खतरा आज!

नासा ने आज 2 एस्टरॉयड के बारे में अलर्ट जारी किया है जो धरती के बेहद करीब आने वाले हैं।

ख़ास बातें
  • Asteroid 2023 MX आज यानी 7 जनवरी, 2026 को पृथ्वी के करीब आने वाला है।
  • यह एस्टरॉयड 160 फीट बड़ा है।
  • एस्टरॉयड को पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन

अंतरिक्ष में खोज करने वाली अमेरिकी एजेंसी नासा एस्टरॉयड की ट्रैकिंग करती रहती है। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के अनुसार पृथ्वी 4.5 अरब साल पहले बनी है, जब हमारे सौरमंडल का निर्माण हुआ था। उस समय घटनाक्रम में कुछ चट्टानें भी सौरमंडल में बिखरीं रह गईं जिन्हें एस्टरॉयड या क्षुद्र ग्रह कहा जाता है। ये ग्रहों की तरह ही लगातार सूरज का चक्कर लगाते हैं।  एस्टरॉयड बड़ी चट्टानें होती हैं जो कि खनिज पदार्थों से बनी होती हैं।

एस्टरॉयड या क्षुद्र ग्रह जब पृथ्वी की दिशा में बहुत करीब आ रहे होते हैं तो नासा इनके लिए अलर्ट जारी करती है। इन दिनों एस्टरॉयड का लगातार धरती के करीब से गुजरना जारी है। नासा ने आज 2 एस्टरॉयड के बारे में अलर्ट जारी किया है जो धरती के बेहद करीब आने वाले हैं। एस्टरॉयड 2025 YY8 धरती के करीब से गुजरने वाला है। यह 120 फीट का एस्टरॉयड है जो 47 लाख 30 हजार किलोमीटर तक धरती के करीब आने वाला है। यह दूरी काफी कम है। 8 जनवरी 2026 को यह पृथ्वी के काफी करीब होगा। यह एक बड़े हवाई जहाज जितना है जो पृथ्वी पर भारी नुकसान कर सकता है। 

Asteroid 2023 MX आज यानी 7 जनवरी, 2026 को पृथ्वी के करीब आने वाला है। यह एस्टरॉयड 160 फीट बड़ा है। यह धरती के बेहद करीब आने वाला है। जब यह पृथ्वी से न्यूनतम दूरी पर होगा तो यह केवल 58.2 लाख किलोमीटर दूर होगा, जो कि बहुत कम दूरी है। ऐसे में एस्टरॉयड को पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण प्रभावित कर सकता है और यह पृथ्वी की दिशा में खिंच सकता है। 

एस्टरॉयड अक्सर अपनी कक्षा में घूमते हैं। ये छोटे चट्टानी टुकड़े सूर्य की परिक्रमा करते हैं। कई बार पृथ्वी इनके रास्ते में आ जाती है। हालांकि अभी तक एस्टरॉयड के टकराने की घटनाएं बहुत कम हैं। लेकिन किसी बड़े ग्रह का गुरुत्वाकर्षण इन्हें अपनी तरफ खींच सकता है और यह ग्रह से टकरा सकते हैं। इसलिए पृथ्वी की ओर आने वाले एस्टरॉयड्स को नासा लगातार ट्रैक करती रहती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro vs Xiaomi 17 Pro: कितना है दोनों में अंतर
  2. Samsung का ये फ्लैगशिप फोन हुआ ₹14000 सस्ता, एक्सचेंज ऑफर से भी होगी हजारों की बचत
  3. Xiaomi Clip:कान के बाहर होंगे फिट ईयरबड्स, कॉल रिकॉर्डिंग भी करेंगे, सिंगल चार्ज में 38 घंटे चलेगी बैटरी
  4. Xiaomi Watch S5 41mm लॉन्च, पीरियड्स कब आएंगे बताएगी, पानी में डूबने पर भी काम करेगी
  5. अमेरिकी पार्लियामेंट में पेश होंगे Nvidia के पूर्व CEO Jensen Huang, चाइनीज कनेक्शन पर होंगे सवाल 
  6. इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुई Xiaomi 18 Pro सीरीज, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. Oppo Find X11 Pro Max में क्वाड-कर्व्ड ग्लास के साथ हो सकता है फ्लैट डिस्प्ले 
  8. 26 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Neo? टीजर पेज में मिला हिंट
  9. iQOO Z12 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, Google Play Console पर लिस्टिंग
  10. 120W साउंड और दमदार Bass के वादे के साथ आया Blaupunkt का नया Boombox, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »