OnePlus Nord 3, CE 3 की कीमत हुई लीक, जानें क्या होगा खास!

OnePlus Nord 3 में 6.74 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा।

OnePlus Nord 3, CE 3 की कीमत हुई लीक, जानें क्या होगा खास!

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Nord CE 3 में 6.72 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी।

ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 3 5G और CE 3 स्मार्टफोन्स 5 जुलाई को लॉन्च होने वाले हैं।
  • OnePlus Nord CE 3 की कीमत 25,000 से 28,000 रुपये होने की उम्मीद है।
  • OnePlus Nord 3 5G की कीमत 32,000 से 37,000 रुपये के बीच होगी।
विज्ञापन
OnePlus भारतीय बाजार में OnePlus Nord 3 5G और OnePlus Nord CE 3 स्मार्टफोन्स 5 जुलाई को लेकर आ रही है। हाल ही में एक प्रमोशनल मैटेरियल लीक से पता चला है कि Nord 3 में Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा मिलेगा जो कि OnePlus 11 में भी दिया गया है। अब, टिपस्टर योगेश बरार ने Nord 3 के साथ-साथ Nord CE 3 स्मार्टफोन की प्राइस रेंज की भी जानकारी दी है। यहां हम आपको वनप्लस के आगामी स्मार्टफोन्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

बरार के अनुसार, आगामी OnePlus Nord CE 3 की कीमत 25,000 से 28,000 रुपये होने की उम्मीद है। बरार ने यह बताया कि OnePlus Nord 3 5G की कीमत 32,000 से 37,000 रुपये के बीच होगी। पिछली लीक से पता चला था कि OnePlus Nord 3 5G के बेस मॉडल 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये हो सकती है, जबकि 16GB RAM + 256GB इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये हो सकती है।


OnePlus Nord 3 के अनुमानिस स्पेसिफिकेशंस


अफवाहों के अनुसार, OnePlus Nord 3 में 6.74 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। प्रोसेसर की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन Dimensity 9000 पर काम करेगा। स्टोरेज के मामले में यह फोन 16GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज से लैस होगा। Nord 3 में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया जाएगा। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।


OnePlus Nord CE 3 के अनुमानिस स्पेसिफिकेशंस


OnePlus Nord CE 3 में 6.72 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रेजोल्यूशन FHD+ और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। प्रोसेसर की बात करें तो यह फोन ऑक्टा कोर Snapdragon 782G प्रोसेसर से लैस होगा। Nord CE 3 में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। बैटरी बैकअप के मामले में यह फोन 5,000mAh की बैटरी से लैस होगा।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium build quality
  • Good display
  • Powerful performance
  • All-day battery life
  • Excellent primary camera performance
  • Clean software
  • कमियां
  • Ultra-wide camera could have been better
  • Competition offers better IP rating
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9000
फ्रंट कैमराहां
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1240x2772 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »