लॉन्च से पहले Galaxy A57 और Galaxy A37 की पहली झलक, TikTok वीडियो वायरल
Samsung के अपकमिंग मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy A57 और Galaxy A37 लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में TikTok पर इन दोनों फोन के कथित अनबॉक्सिंग और हैंड्स-ऑन वीडियो सामने आए हैं, जिनमें इनके डिजाइन की झलक दिखाई देती है। वीडियो में Galaxy A37 ग्रीन कलर में और Galaxy A57 पर्पल शेड में नजर आता है। दोनों फोन में फ्लैट डिस्प्ले, सेंटर पंच-होल कटआउट और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिखाई देता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Exynos चिपसेट मिल सकता है।