• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus Nord CE 3 5G के लिए भारत में 16GB रैम, 5000mAh बैटरी, HyperBoost Engine जैसे धांसू स्पेक्स लीक! जानें सबकुछ

OnePlus Nord CE 3 5G के लिए भारत में 16GB रैम, 5000mAh बैटरी, HyperBoost Engine जैसे धांसू स्पेक्स लीक! जानें सबकुछ

OnePlus की नॉर्ड सीरीज का अपकमिंग चर्चित स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 3 5G भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है।

OnePlus Nord CE 3 5G के लिए भारत में 16GB रैम, 5000mAh बैटरी, HyperBoost Engine जैसे धांसू स्पेक्स लीक! जानें सबकुछ

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने हाल ही में OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को भारत में लॉन्च किया था।

ख़ास बातें
  • वनप्लस नॉर्ड सीई 3 का कोडनेम Ziti बताया गया है
  • Nord CE 3 5G में 6.7 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले बताया जा रहा है
  • यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 13 ओएस के साथ आने वाला है
विज्ञापन
OnePlus की नॉर्ड सीरीज का अपकमिंग चर्चित स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 3 5G भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। इस फोन को लेकर सामने आ रहे लीक्स तो यही कह रहे हैं कि Nord CE 3 5G के साथ मिडरेंज में कंपनी एक और धमाका करने वाली है। साथ ही, लीक्स जिस तेजी से आ रहे हैं, फोन जल्द ही इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक दे सकता है। लेटेस्ट अपडेट में फोन के सभी स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। इसमें 16GB तक रैम सपोर्ट मिल सकता है, साथ ही AMOLED डिस्प्ले, HyperTouch, HyperBoost Engine जैसी खूबियों के साथ ये आ सकता है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

OnePlus Nord CE 3 5G के स्पेसिफिकेशन एक बार फिर से लीक हो गए हैं। जाने माने टिप्स्टर ने इसके सभी मेन स्पेसिफिकेशन के बारे में खुलासा किया है। टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने Twitter पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें बताया गया है कि Nord CE 3 5G में 6.7 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिलेगा जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 950 निट्स की पीक ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। इसमें Snapdragon 782G चिपसेट दिया जाएगा जिसके साथ में 12GB तक LPDDR4X फिजिकल रैम, और 16GB तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट होगा। 

वनप्लस नॉर्ड सीई 3 का कोडनेम Ziti बताया गया है। यह IR ब्लास्टर के साथ आएगा। जबकि कंपनी का सिग्नेचर फीचर अलर्ट स्लाइडर इसमें मिसिंग होगा। कैमरा के लिए फोन दमदार स्पेक्स कैरी करेगा, ऐसा कहा गया है। इसका मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट देखने को मिलेगा। साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर होगा। यह TurboRAW फीचर के साथ आ सकता है। फोन 30fps पर 4K वीडियो शूट करने की क्षमता रखेगा, ऐसा कहा गया है। 

OnePlus Nord CE 3 5G में 5000mAh बैटरी देखने को मिल सकती है। यह 80W SUPERVOOC फास्ट चार्ज को भी सपोर्ट करेगा। इसके अलावा फोन में HyperTouch और HyperBoost Engine समेत NFC जैसे फीचर भी होंगे। यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 13 ओएस के साथ आने वाला है जिस पर OxygenOS 13.1 की लेयर देखने को मिलेगी। कहा गया है कि कंपनी इसके साथ 2 साल तक एंड्रॉयड अपडेट और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देगी। फोन एक्वा सर्ज और ग्रे शिमर कलर्स में पेश किया जा सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »