OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक

फोन में 6.78 इंच का फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। यह फोन 1.5K रिजॉल्यूशन से लैस हो सकता है।

OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Ace 7 Pro में पिछले मॉडल OnePlus Ace 6 Ultra जैसे मिलते जुलते फीचर्स आ सकते हैं।

ख़ास बातें
  • इस फोन में 200MP मेन लेंस के साथ दो कैमरा देखने को मिल सकते हैं।
  • फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा बताया गया है।
  • अपकमिंग फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 से पावर्ड हो सकता है।
विज्ञापन

OnePlus का नया फोन लीक हो गया है। यह कंपनी का अपकमिंग फोन OnePlus Ace सीरीज से हो सकता है। संभावित रूप से इसे OnePlus Ace 7 Pro कहा जा रहा है। फोन एक परफॉर्मेंस डिवाइस बताया गया है जिसमें दमदार Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट लीक हुआ है। फोन जल्द ही मार्केट में आने के आसार हैं। आइए जानते हैं OnePlus Ace 7 Pro के बारे में क्या जानकारी सामने आ रही है, और कब हो सकता है यह अपकमिंग फोन लॉन्च। 

OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च से पहले लीक हो गया है। जाने-माने चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने OnePlus अपकमिंग स्मार्टफोन (via) को लेकर बड़ा खुलासा किया है। टिप्स्टर ने कहा है कि फोन एक Pro मॉडल होने वाला है और यह OnePlus Ace 7 सीरीज का मॉडल होने की संभावना है। इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस भी यहां सुझाए गए हैं। 

फोन में 6.78 इंच का फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। यह फोन 1.5K रिजॉल्यूशन से लैस हो सकता है। इसमें 185Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। फोन में स्मूद स्क्रॉलिंग के साथ ही, बेहतर गेमिंग अनुभव भी देने की क्षमता होगी। अपकमिंग फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 से पावर्ड हो सकता है। यही चिपसेट Redmi K100 Pro Max और OnePlus 15 जैसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन में भी देखने को मिलता है। 

OnePlus Ace 7 Pro कथित तौर पर 16GB रैम से लैस होकर आ सकता है। इसके साथ में कंपनी 1TB तक स्टोरेज दे सकती है। फोन में एक्टिव कूलिंग सिस्टम आने की संभावना है। कैमरा की बात करें तो इस फोन में 200MP मेन लेंस के साथ दो कैमरा देखने को मिल सकते हैं। दूसरा कैमरा 50MP सेंसर के साथ आ सकता है। फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा बताया गया है। लॉन्च टाइम को लेकर टिप्स्टर ने कोई खुलासा नहीं किया है। जल्द ही इसे लेकर कंपनी कोई संकेत दे सकती है। 

OnePlus Ace 6 Ultra जैसे फीचर्स इसमें बताए जा रहे हैं जो पिछले साल कंपनी ने घरेलू मार्केट में लॉन्च किया था। स्मार्टफोन में 6.78 इंच फुल HD+ AMOLED स्क्रीन मिलती है। इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट, 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस है। प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 और ARM Mali-GPU दिया गया है। फोन में ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। Ace 6 Ultra में 8,600mAh की बैटरी है जो 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9500
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता8600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1272x2772 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.90 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite Gen 5
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता9070 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1200x2608 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Improved design and attractive colour options
  • Flawless flagship performance
  • Clean, polished, and feature-rich software
  • Exceptional battery life and charging speeds
  • कमियां
  • 165Hz is not worth the lower display resolution
  • No alert slider
  • Hasselblad-exclusive features missing
  • Expensive
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite Gen 5
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज1 टीबी
बैटरी क्षमता7,300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1,272x2,772 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »