यह एक कॉम्पेक्ट और बेहद पोर्टेबल ऑडियो डिवाइस है। इसमें भीतर ही चार माइक्रोफोन लगे हैं।
Photo Credit: Ugreen
Ugreen का पहला स्मार्ट स्पीकर मार्केट में लॉन्च हो गया है।
Ugreen का पहला स्मार्ट स्पीकर मार्केट में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इसे तीन-ड्राइवर वाले एकॉस्टिक सिस्टम से लैस करके उतारा है। यह एक कॉम्पेक्ट और बेहद पोर्टेबल ऑडियो डिवाइस है। इसमें भीतर ही चार माइक्रोफोन लगे हैं। यह Uliya वॉइस असिस्टेंट को सपोर्ट करता है। वॉइस कमांड के जरिए इससे कई डिवाइसेज को कंट्रोल भी किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में विस्तार से।
IFA 2026 में Ugreen ने अपना पहला ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च किया है। बर्लिन में IFA इवेंट में इसे पेश किया गया है। HomeAgent इकोसिस्टम के साथ यह काम कर सकता है। यह पेबल यानी एक गोलाकार पत्थर के डिजाइन में पेश किया गया है। ग्रे कलर में स्पीकर खूबसूरत फिनिश में आता है। ऊपर इसमें छेद वाली एकॉस्टिक ग्रिल और बेस के चारों ओर RGB लाइट स्ट्रिप दी गई है। स्पीकर का डिजाइन Google के लेटेस्ट होम स्पीकर जैसा दिखता है।
Ugreen स्मार्ट स्पीकर में थ्री-ड्राइवर एकॉस्टिक सिस्टम लगा है। स्पीकर कितने Watt की पावर देता है अभी इसका खुलासा कंपनी ने नहीं किया है। वहीं दावा किया गया है कि एक पूरे कमरे में इसकी साउंड पर्याप्त है। इसमें TWS स्टीरियो पेयरिंग का सपोर्ट है, यानी यूजर दो स्पीकर को एक साथ पेयर कर सकते हैं। स्पीकर में चार माइक्रोफ़ोन वाला एक एर्रे लगाया गया है। कहा गया है कि इसकी बदौलत कमरे के किसी भी कोने से वॉइस कमांड को यह कैप्चर कर सकता है। यानी रूम में कहीं से भी बैठकर आप इसे कमांड दे सकते हैं।
ब्लूटूथ स्पीकर में स्मार्ट कनेक्टिविटी मिलती है। यह Uliya AI असिस्टेंट से लैस किया गया है जिससे कि आप म्यूजिक प्ले कर सकते हैं। घर के अन्य डिवाइसेज को भी कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें AI पावर की मदद से कमांड बहुत आसान हो जाती है। Matter कम्पैटिबल स्मार्ट डिवाइस को भी इससे कंट्रोल किया जा सकता है। कंपनी ने इसकी कीमत के बारे में अभी तक खुलासा नहीं किया है। क्राउडफंडिंग के माध्यम से यह उपलब्ध होने की बात कही गई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन