OnePlus Ace 6 Ultra हुआ लॉन्च, 8,600mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर और ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है

OnePlus Ace 6 Ultra हुआ लॉन्च, 8,600mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: OnePlus

यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है
  • OnePlus Ace 6 Ultra में 8,600 mAh की बैटरी है
  • यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus ने मंगलवार को OnePlus Ace 6 Ultra को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 दिया गया है। OnePlus Ace 6 Ultra में 1.5K AMOLED स्क्रीन दी गई है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। OnePlus Ace 6 Ultra में 8,600 mAh की बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच फुल HD+ (1,272×2,772 पिक्सल्स) AMOLED स्क्रीन है। 

OnePlus Ace 6 Ultra का प्राइस

चीन में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 3,499 (लगभग 48,400 रुपये), 12 GB + 512 GB का CNY 3,799 (लगभग 52,600 रुपये), 16 GB + 256 GB का CNY 4,099 (लगभग 56,800 रुपये), 16 GB + 512 GB का CNY 4,399 (लगभग 60,900 रुपये) और 16 GB + 1 TB वाले वेरिएंट का CNY 5,099 (लगभग 70,600 रुपये) का है। OnePlus Ace 6 Ultra को Ace Awakening और Metal Storm कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

OnePlus Ace 6 Ultra के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स 

डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच फुल HD+ (1,272×2,772 पिक्सल्स) AMOLED स्क्रीन 165 Hz के रिफ्रेश रेट, 480 Hz के टच सैंपलिंग रेट, 450 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर  MediaTek Dimensity 9500 और ARM Mali-GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर और ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। OnePlus Ace 6 Ultra की 8,600 mAh की बैटरी 120 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन का साइज 162.45 x 77.47 x 8.45 mm और भार लगभग 217 ग्राम का है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  2. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  3. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  4. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  5. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  6. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  8. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  9. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »