Oneplus Ace 7 Series

Oneplus Ace 7 Series - ख़बरें

  • OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
    भारत में इस स्मार्टफोन सीरीज को OnePlus 16R के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स के प्राइसेज 70,000 रुपये से 75,000 रुपये के बीच हो सकते हैं। OnePlus Ace 7 सीरीज में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है। इस सीरीज में नए थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
    OnePlus Ace 7 सीरीज में नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम हो सकता है। OnePlus Ace 7 में लार्ज एक्टिव कूलिंग फैन दिया जा सकता है। इससे चिपसेट और अन्य कोर कंपोनेंट्स से हीट को दूर करने में आसानी होगी। इससे गेमिंग जैसे टास्क के दौरान ज्यादा हीटिंग से थ्रॉटलिंग की आशंका कम होगी।
  • OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
    OnePlus का नया फोन लीक हो गया है। यह कंपनी का अपकमिंग फोन OnePlus Ace सीरीज से हो सकता है। संभावित रूप से इसे OnePlus Ace 7 Pro कहा जा रहा है। फोन में 6.78 इंच का फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। यह फोन 1.5K रिजॉल्यूशन से लैस हो सकता है। इसमें 185Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।
  • OnePlus Ace 7 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh की बैटरी
    OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro में 9,000 mAh की बैटरी 100 W या 120 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। इनमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए एक्टिव कूलिंग फैन दिया जा सकता है। इस सीरीज के Pro मॉडल में 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। OnePlus ने इस स्मार्टफोन सीरीज के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
  • OnePlus Ace 6 के फुल स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले हुए लीक, इसमें मिलेगी 7,800mAh की जंबो बैटरी!
    OnePlus आने वाले हफ्ते में चीन में अपना नया OnePlus 15 लॉन्च करने जा रहा है और इसके साथ ही कंपनी OnePlus Ace 6 को भी पेश कर सकती है। लेकिन लॉन्च से पहले ही एक बड़ा लीक सामने आया है, जिसने फोन के लगभग सारे स्पेसिफिकेशन्स उजागर कर दिए हैं। Weibo पर सामने आई इस लीक रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus Ace 6 अपने सेगमेंट में दमदार गेमिंग और पावर यूजर्स को टारगेट करने वाला स्मार्टफोन होगा। इसमें 165Hz डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 7,800mAh की बड़ी बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग जैसे हाई-एंड फीचर्स मिलने की संभावना है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इन स्पेसिफिकेशन्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
  • OnePlus Ace 5 और Ace 6 सीरीज की बैटरी डिटेल्स हुईं लीक, 7,000mAh कैपेसिटी का शुरू होने वाला है दौर!
    एक पॉपुलर टिपस्टर ने OnePlus Ace 5 सीरीज और अपकमिंग Ace सीरीज की बैटरी डिटेल्स को शेयर किया है। दावा किया गया है कि मिड-रेंज परफॉर्मेंस स्मार्टफोन 6,850mAh बैटरी या 7,000mAh सिंगल-सेल बैटरी के साथ आएंगे, जबकि हल्के वजन और स्लिम डिजाइन के साथ आने वाले मिड-रेंज हैंडसेट में 5,640mAh या 5,750mAh क्षमता की बैटरी मिलेगी। 

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »