टैबलेट में 100% DCI-P3 कलर कवरेज है। इसकी पीक ब्राइटनेस 4000 निट्स की है।
Photo Credit: Lenovo
Lenovo Legion Y700 Infinite 8.4 इंच के डिस्प्ले से लैस है जिसमें 2.5K रिजॉल्यूशन दिया गया है।
Lenovo लेटेस्ट टैबलेट (Lenovo Latest Tablet) Legion Y700 Infinite को कंपनी ने घरेलू मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह एक गेमिंग टैबलेट के तौर पर लॉन्च किया गया है जिसमें स्मार्टफोन की तुलना में एक बड़े स्क्रीन पर गेमिंग का मजा लिया जा सकता है। टैबलेट में OLED फ्लेक्सिबल पैनल लगा है। यह IPS LCD पैनल से बेहतर डिस्प्ले क्वालिटी डिलीवर करता है। टैबलेट 165Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 8.4 इंच का डिस्प्ले मिलता है। डिवाइस में 2.5K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में खास बातें।
Lenovo Legion Y700 Infinite की कीमत 12GB+256GB मॉडल के लिए 4999 युआन (लगभग 71,000 रुपये) है। टैबलेट का 16GB + 512GB मॉडल 6499 युआन (करीबन 92,000 रुपये) में आता है। वहीं, टॉप मॉडल 24GB+1TB स्टोरेज के साथ 7999 युआन (लगभग 1,13,000 रुपये) में आता है। अधिकारिक वेबसाइट से यह खरीदा जा सकेगा।
Lenovo Legion Y700 Infinite को कंपनी ने एक गेमिंग डिवाइस के रूप में पेश किया है। यह उन यूजर्स के लिए लाया गया है जिनको स्मार्टफोन से बड़ी लेकिन लैपटॉप से छोटी स्क्रीन वाले डिवाइस पर गेमिंग का लुत्फ लेना पसंद आता है। क्योंकि इसमें स्मार्टफोन की सहूलियत और लैपटॉप की तरह बड़ी स्क्रीन का मजा लिया जा सकता है। 8.4 इंच के डिस्प्ले के साथ इस डिवाइस में 2.5K रिजॉल्यूशन (2560×1600 पिक्सल) का सपोर्ट है। टैबलेट में OLED फ्लेक्सिबल पैनल लगा है।
टैबलेट में 100% DCI-P3 कलर कवरेज है। इसकी पीक ब्राइटनेस 4000 निट्स की है। 3,400Hz का टच सैम्पलिंग रेट इसमें मिल जाता है। यह टैबलेट 165Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। स्क्रीन में U9 Pro आई प्रोटेक्शन भी दिया गया है।
Legion Y700 Infinite में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का खास वर्जन इस्तेमाल किया गया है जो कि Leading Version के नाम से आता है। इसके साथ में कंपनी ने 24GB तक रैम, और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज की पेअरिंग की है। इसमें 5G का सपोर्ट है और डुअल सिम लगाने की सहूलियत भी है। कहा गया है कि इसमें रियल RGB टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जिससे कि टैबलेट में पिक्सल लॉस और कलर ब्लर जैसी समस्या नहीं आती है। टैबलेट विशेष रूप से गेमिंग और परफॉर्मेंस डिवाइस के तौर पर लॉन्च किया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब