• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Redmi K100 Pro में 8,580 mAh और Redmi K100 Pro Max में 9,070 mAh की बैटरी दी गई है। ये स्मार्टफोन्स 100 W वायर्ड और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं

Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: Xiaomi

इन स्मार्टफोन्स में D2 ग्राफिक्स चिप और Adreno GPU है

ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max शामिल हैं
  • ये स्मार्टफोन्स Android 16 पर बेस्ड Xiaomi के HyperOS 3 पर चलते हैं
  • इन स्मार्टफोन्स में D2 ग्राफिक्स चिप और Adreno GPU दिया गया है
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर Redmi की नई स्मार्टफोन सीरीज को मंगलवार को लॉन्च किया गया है। इस सीरीज में Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max शामिल हैं। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 V और Redmi K100 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। 

Redmi K100 Pro, Redmi K100 Pro Max का प्राइस

चीन में पेश की गई इस स्मार्टफोन सीरीज के Redmi K100 Pro के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का प्राइस CNY 3,999 (लगभग 56,600 रुपये), 16 GB + 256 GB का CNY 4,399 (लगभग 62,200 रुपये), 12 GB + 512 GB का CNY 4,599 (लगभग 65,000 रुपये) और 16 GB + 512 GB वाले वेरिएंट का CNY 4,999 (लगभग 70,700 रुपये) का है। Redmi K100 Pro Max के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 4,499 (लगभग 63,700 रुपये), 16 GB + 256 GB का CNY 4,899 (लगभग 69,300 रुपये), 12 GB + 512 GB का CNY 5,099 (लगभग 72,200 रुपये), 16 GB + 512 GB का CNY 5,499 (लगभग 77,800 रुपये) और 16 GB + 1 TB वाले वेरिएंट का CNY 5,999 (लगभग 84,900 रुपये) का है। इन दोनों स्मार्टफोन्स को चार कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Redmi K100 Pro, Redmi K100 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

डुअल SIM वाले ये स्मार्टफोन्स Android 16 पर बेस्ड Xiaomi के HyperOS 3 पर चलते हैं। Redmi K100 Pro में 6.59 इंच फुल HD+ (1,156 x 2,510 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले और Redmi K100 Pro Max में 6.9 इंच फुल HD+ (1,200 x 2,608 पिक्सल्स) AMOLED स्क्रीन दी गई है। इन दोनों स्मार्टफोन्स का डिस्प्ले 185 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 4,800 Hz तक के इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Redmi K100 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 V और Redmi K100 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में D2 ग्राफिक्स चिप और Adreno GPU है। 

इन स्मार्टफोन्स की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। Redmi K100 Pro में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। Redmi K100 Pro Max में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। Redmi K100 Pro में 8,580 mAh और Redmi K100 Pro Max में 9,070 mAh की बैटरी दी गई है। ये स्मार्टफोन्स 100 W वायर्ड और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। इनमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »