• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा

मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने 62,500 करोड़ रुपये के बजट के साथ मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (MPMS) की घोषणा की है।

मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा

Photo Credit: NDTV

भारत में इस्तेमाल होने वाले 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत में ही बनाए जाते हैं

ख़ास बातें
  • अब 99 प्रतिशत से ज्यादा स्मार्टफोन भारत में ही बन रहे हैं।
  • भारत अब 32 करोड़ फोन खुद से बना रहा है।
  • 62,500 करोड़ रुपये के बजट के साथ मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग स्कीम घोषित।
विज्ञापन

भारत ने स्मार्टफोन बाजार में बड़ी उपलब्धता हासिल की है। एक दशक पहले जहां अधिकतर स्मार्टफोन देश बाहर से आयात करता था, अब गेम पलट चुका है। सरकारी आंकड़ों की मानें तो अब 99 प्रतिशत से ज्यादा स्मार्टफोन भारत में ही बन रहे हैं। मेक इन इंडिया अभियान रंग ला रहा है और सरकार ने इस दिशा में एक बड़े निवेश की घोषणा भी कर दी है जिससे आने वाले समय में भारतीय स्मार्टफोन मार्केट को नया बूम मिलने की संभावना जताई गई है। आइए जानते हैं विस्तार से, सरकारी डेटा के मुताबिक भारतीय स्मार्टफोन मार्केट आज कहां खड़ी है, और क्या होने वाला है इसका भविष्य। 

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि भारत ने स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी उपलब्धता हासिल की है। मंत्री ने अधिकारिक आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि पिछले साल हमने भारत में 320 मिलियन मोबाइल फ़ोन बनाए। यानी भारत अब 32 करोड़ फोन खुद से बना रहा है। प्रेस रिलीज के अनुसार, से निर्यात किए जाने वाले सामान और उत्पादों में मोबाइल फोन का निर्यात सबसे बड़ी श्रेणी बन गया है।

उन्होंने आगे कहा कि अगर 10 साल पहले के समय को देखें, तो हमें जरूरत के सभी मोबाइल फोन आयात करने पड़ते थे। लेकिन आज, भारत में इस्तेमाल होने वाले 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत में ही बनाए जाते हैं यानी ये फोन 'मेड इन इंडिया' होते हैं। सरकार की ओर से अब स्मार्टफोन मार्केट को और अधिक मजबूती देने के लिए बड़े बजट की घोषणा की गई है। 

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मोबाइल फोन निर्माण योजना से भारतीय स्वामित्व वाले मोबाइल ब्रांड्स के विकास को काफी बढ़ावा मिलेगा। भारत अब मोबाइल फोन बनाने के मामले में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। आज भारत में इस्तेमाल होने वाले 99.2% मोबाइल फ़ोन 'मेड इन इंडिया' हैं। 2025 में स्मार्टफोन, भारत से निर्यात होने वाली सबसे बड़ी प्रोडक्ट कैटेगरी बन गए हैं, जिन्होंने डीजल फ़्यूल और कट-डायमंड्स जैसे पारंपरिक प्रमुख एक्सपोर्ट प्रोडक्ट्स को भी पीछे छोड़ दिया है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने 62,500 करोड़ रुपये के बजट के साथ मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (MPMS) की घोषणा की है। इस स्कीम का मकसद बड़े पैमाने पर उत्पादन को बढ़ाकर, ज्यादा घरेलू मूल्य संवर्धन (DVA) के जरिए मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग सप्लाई चेन को मज़बूत करना है। साथ ही घरेलू मैन्युफैक्चरिंग कैपिसिटी को बेहतर बनाकर ग्लोबल लेवल पर प्रतिस्पर्धा को बढ़ाना भी है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »