12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत

Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च हो गया है। इसमें Snapdragon 8 Elite, 13 इंच 4K 144Hz डिस्प्ले, 16GB RAM और 12,700mAh बैटरी मिलती है।

12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Lenovo

Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 में 4K 144Hz डिस्प्ले और 12,700mAh बैटरी दी गई है

ख़ास बातें
  • Yoga Tab Plus Gen 2 में 13 इंच 4K डिस्प्ले
  • टैबलेट में Snapdragon 8 Elite और 16GB RAM मिलेगी
  • 12,700mAh बैटरी के साथ 68W चार्जिंग सपोर्ट
विज्ञापन

Lenovo ने IFA 2026 में अपना नया प्रीमियम टैबलेट Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे पावरफुल हार्डवेयर के साथ पेश किया है, जिसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 13 इंच का 4K डिस्प्ले और 12,700mAh की बड़ी बैटरी शामिल है। टैबलेट में 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है, जबकि स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 1,100 निट्स पीक ब्राइटनेस, Dolby Vision और 68W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह टैबलेट Android 17 पर चलता है और इसे सात OS अपग्रेड मिलने की बात कही गई है।

कीमत की बात करें तो, Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 की शुरुआती कीमत 849 यूरो यानी करीब 93,000 रुपये रखी गई है। इसे Cosmic Blue कलर में पेश किया गया है। टैबलेट 12GB RAM + 256GB, 16GB RAM + 256GB और 16GB RAM + 512GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा। कंपनी के मुताबिक, इसकी बिक्री इस महीने के आखिर में शुरू होगी। फिलहाल भारत में इसकी कीमत और बिक्री की तारीख को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है।

डिस्प्ले की बात करें तो Yoga Tab Plus Gen 2 में 13 इंच का 4K पैनल दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 3,840x2,560 पिक्सल है। यह स्क्रीन 144Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है और जरूरत के हिसाब से 120Hz, 90Hz, 60Hz और 30Hz पर भी चल सकती है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1,100 निट्स है और इसमें Dolby Vision का सपोर्ट भी मिलता है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 3:2 और पिक्सल डेंसिटी 355ppi है।

परफॉर्मेंस के लिए टैबलेट में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। इसमें अधिकतम 16GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 17 पर चलता है। Lenovo के मुताबिक, टैबलेट को Android 24 तक सात OS अपग्रेड और 2033 तक सात साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे, हालांकि यह बाजार और डिवाइस उपलब्धता पर निर्भर करेगा।

कैमरे की बात करें तो Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 के पीछे डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 13MP का मुख्य कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP सेंसर के साथ 0.3MP VGA सेंसर दिया गया है। टैबलेट में Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और USB Type-C 3.2 Gen 1 पोर्ट मिलता है। इसके अलावा इसमें तीन-पॉइंट पोगो पिन कनेक्टर भी दिया गया है।

बैटरी की बात करें तो इसमें 12,700mAh की बैटरी दी गई है, जो 68W चार्जिंग सपोर्ट करती है। ऑडियो के लिए टैबलेट में छह स्पीकर दिए गए हैं, जिन पर SLS Harman Kardon की ब्रांडिंग मिलती है। इसका वजन करीब 605 ग्राम है और इसे Lenovo के वन-स्टेप क्लैमशेल मैग्नेटिक कीबोर्ड के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें Tab Pen Pro 2 का सपोर्ट मिलता है, जिसमें Squeeze to Select और Click to Draw जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  4. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  5. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  10. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »