• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!

IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!

दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में होने जा रहा है ये मैच टूर्नामेंट में भारत का आखिरी ग्रुप मैच है।

IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!

Photo Credit: ICC

महिला टी20 एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत होने जा रही है।

ख़ास बातें
  • महिला एशिया कप 2026 का आज 9वां मैच होने जा रहा है।
  • भारत ने टूर्नामेंट के दोनों शुरुआती मैच जीते हैं।
  • भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर कर रही हैं।
विज्ञापन

IND vs PAK Women's Asia Cup Live: महिला टी20 एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत होने जा रही है। महिला एशिया कप 2026 का आज 9वां मैच होने जा रहा है। दुबई में जब शाम होगी सारी दुनिया की नजरें दोनों टीमों के इस मैच पर टिकी होंगीं क्योंकि दोनों ही देश पुराने प्रतिद्वंदी रहे हैं। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में होने जा रहा है ये मैच टूर्नामेंट में भारत का आखिरी ग्रुप मैच है। 

भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर कर रही हैं। भारत ने टूर्नामेंट के दोनों शुरुआती मैच जीते हैं और सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुका है। यह ग्रुप मैच में टीम का तीसरा और अंतिम मैच होगा। वहीं पाकिस्तानी महिला टीम ने अभी तक एक मैच खेला है जिसमें उसने थाईलैंड को हराया है। भारत में मुकाबला शाम के समय देखा जा सकेगा। आइए जानते हैं इसे आप घर बैठे अपने मोबाइल, टीवी, अन्य डिवाइसेज पर कैसे देख सकते हैं लाइव! 

IND vs PAK Women Live मैच कब होगा?

भारत-पाकिस्तान विमेंस एशिया कप का 9वां मैच आज, 5 सितंबर को खेला जाएगा। 

IND vs PAK Women Live मैच कहां खेला जाएगा?

भारत-पाकिस्तान विमेंस एशिया कप मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। 

IND vs PAK Women Live कितने बजे होगा शुरू?

भारत-पाकिस्तान विमेंस एशिया कप मैच भारतीय समय के अनुसार, रात को 8 बजे शुरू होगा। मैच के लिए टॉस 7.30 बजे होगा। 

IND vs PAK Women Live टीवी पर कहां देखें?

भारत में भारत-पाकिस्तान महिला एशिया कप />टी20 मैच को टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। 

IND vs PAK Women Live कैसे देखें ऑनलाइन?

भारत-पाकिस्तान विमेंस एशिया कप मैच लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप पर की जा सकती है। इसी के साथ वेबसाइट पर भी इसे ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा सकता है। अगर आपके पास पहले से सब्सक्रिप्शन है तो मैच को FREE में देख सकते हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »