• होम
  • ऐप्स
  • फ़ीचर
  • स्टूडेंट हैं तो फोन में जरूर रखें ये 10 Free Apps, पढ़ाई से लेकर एग्जाम तक आएंगे काम

स्टूडेंट हैं तो फोन में जरूर रखें ये 10 Free Apps, पढ़ाई से लेकर एग्जाम तक आएंगे काम

स्टूडेंट्स के लिए ये 10 फ्री ऐप्स पढ़ाई, नोट्स, टाइम मैनेजमेंट, मैथ्स और एग्जाम की तैयारी में काफी काम आ सकते हैं।

स्टूडेंट हैं तो फोन में जरूर रखें ये 10 Free Apps, पढ़ाई से लेकर एग्जाम तक आएंगे काम

Photo Credit: AI Generated

स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई और एग्जाम तैयारी में काम आने वाले 10 फ्री ऐप्स

ख़ास बातें
  • पढ़ाई और एग्जाम तैयारी में काम आएंगे ये फ्री ऐप्स
  • मैथ्स से लेकर नोट्स तक हर काम के लिए ऑप्शन
  • Gemini और Khan Academy जैसे ऐप्स भी लिस्ट में शामिल
विज्ञापन

आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ पढ़ाई से ध्यान भटकाने वाला डिवाइस नहीं है, सही ऐप्स हों तो यही फोन पढ़ाई का काफी काम आसान कर सकता है। नोट्स बनाने से लेकर मैथ्स के सवाल समझने, लंबे चैप्टर का सार निकालने, पढ़ाई का टाइमटेबल बनाने और एग्जाम की तैयारी करने तक के लिए कई फ्री ऐप्स उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि हर काम के लिए अलग से महंगा ऐप या कोर्स लेने की जरूरत नहीं पड़ती। कुछ ऐप्स कॉन्सेप्ट समझने में मदद करते हैं तो कुछ रिवीजन और टाइम मैनेजमेंट के काम आते हैं। अगर आप स्कूल, कॉलेज या किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो ये 10 ऐप्स आपके फोन में काफी काम के साबित हो सकते हैं।

Google Gemini / ChatGPT / Claude

सबसे पहले बात करते हैं Google Gemini, ChatGPT या Claude की। पढ़ाई के दौरान किसी टॉपिक को समझने, लंबे टेक्स्ट का सार निकालने या अपने स्टडी मटेरियल से सवाल पूछने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। किसी चैप्टर या PDF को समझने में भी AI की मदद ली जा सकती है। हालांकि AI से मिले जवाब को बिना जांचे सही मानने के बजाय किताब या भरोसेमंद स्रोत से मिलान करना जरूरी है।

Khan Academy

Khan Academy उन स्टूडेंट्स के लिए उपयोगी है जिन्हें किसी विषय का कॉन्सेप्ट वीडियो और अभ्यास के जरिए समझना पसंद है। यहां गणित, साइंस और दूसरे विषयों के कई लेसन और प्रैक्टिस कंटेंट मिलते हैं। किसी चैप्टर को सिर्फ रटने के बजाय उसका बेसिक समझने के लिए यह ऐप इस्तेमाल किया जा सकता है। अलग-अलग विषयों के लिए मुफ्त शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध होने की वजह से इसे स्टडी के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।

Photomath

अगर मैथ्स सबसे बड़ी परेशानी है तो Photomath काम आ सकता है। इसमें सवाल को कैमरे से स्कैन करके उसका हल देखा जा सकता है। खास बात यह है कि कई सवालों में सिर्फ अंतिम उत्तर के बजाय उन्हें हल करने के चरण भी दिखाए जाते हैं। इससे गलती कहां हुई, यह समझने में मदद मिल सकती है। हालांकि इसे हर सवाल का जवाब सीधे देखने के लिए इस्तेमाल करने के बजाय तरीका समझने और फिर खुद सवाल हल करने के लिए इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर रहेगा।

Adobe Scan

Adobe Scan फोन के कैमरे को स्कैनर में बदल देता है। किताब के पेज, हाथ से लिखे नोट्स, असाइनमेंट या जरूरी दस्तावेज को स्कैन करके PDF के रूप में सेव किया जा सकता है। अगर किसी दोस्त के नोट्स की फोटो खींचने के बजाय उन्हें साफ तरीके से सेव करना है, तो यह ऐप काम आ सकता है। खासकर उन स्टूडेंट्स के लिए जो पढ़ाई का मटेरियल फोन में व्यवस्थित रखना चाहते हैं।

Google Keep

Google Keep छोटे-छोटे नोट्स और जरूरी चीजें तुरंत सेव करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। मान लीजिए पढ़ते समय कोई जरूरी फॉर्मूला, टॉपिक या अगले दिन का काम याद आता है, तो उसे तुरंत नोट किया जा सकता है। इसमें लिस्ट और रिमाइंडर भी बनाए जा सकते हैं। यह किसी बड़े नोट्स ऐप की तरह जटिल नहीं है, इसलिए रोजमर्रा के छोटे स्टडी टास्क के लिए काफी आसान विकल्प है।

Google Calendar

Google Calendar उन स्टूडेंट्स के लिए ज्यादा काम का है जिनका पढ़ाई का टाइमटेबल बार-बार बिगड़ जाता है। इसमें क्लास, एग्जाम, असाइनमेंट और पढ़ाई के लिए तय समय को पहले से दर्ज किया जा सकता है। जरूरी काम के लिए रिमाइंडर लगाने से एग्जाम की तारीख या असाइनमेंट की आखिरी तारीख भूलने की संभावना कम हो सकती है।

Notion

Notion की मदद से नोट्स, पढ़ाई का प्लान, टूडू लिस्ट और दूसरे स्टडी मटेरियल को एक जगह व्यवस्थित किया जा सकता है। अगर आप अलग-अलग विषयों के नोट्स और रोज के टास्क को एक ही जगह रखना चाहते हैं तो यह उपयोगी हो सकता है। हालांकि शुरुआत में इसका इंटरफेस थोड़ा ज्यादा जटिल लग सकता है, इसलिए साधारण नोट्स के लिए Google Keep और विस्तृत स्टडी प्लान के लिए Notion में से अपनी जरूरत के हिसाब से चुनाव किया जा सकता है।

Forest

Forest उन स्टूडेंट्स के लिए है जिनका पढ़ाई के बीच बार-बार फोन देखने का मन करता है। इसमें फोकस सेशन शुरू करने पर एक वर्चुअल पेड़ उगता है और तय समय तक फोन से दूर रहने पर वह पूरा होता है। इसका मकसद पढ़ाई के दौरान ध्यान भटकने को कम करना है। अगर 30 या 45 मिनट लगातार पढ़ना मुश्किल लगता है, तो ऐसे फोकस सेशन से पढ़ाई की आदत बनाने में मदद मिल सकती है।

NTA Abhyas

JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए NTA Abhyas ज्यादा काम का विकल्प है। यह National Testing Agency का प्लेटफॉर्म है, जहां परीक्षा स्तर के मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस की सुविधा मिलती है। इसमें टेस्ट के बाद स्कोर और प्रदर्शन से जुड़ी रिपोर्ट भी मिलती है, जिससे समय प्रबंधन और अपनी कमजोरियों को समझने में मदद मिल सकती है।

Quizlet

आखिर में Quizlet जैसे फ्लैशकार्ड ऐप को रखा जा सकता है। किसी टॉपिक के सवाल-जवाब, शब्दों के अर्थ, परिभाषाएं या याद रखने वाली जानकारी को फ्लैशकार्ड के रूप में दोहराया जा सकता है। यह खासकर ऐसे विषयों में उपयोगी हो सकता है जहां काफी चीजें याद करनी पड़ती हैं। रिवीजन के दौरान छोटे-छोटे फ्लैशकार्ड बार-बार देखने से पढ़ी हुई जानकारी को दोहराने का एक आसान तरीका मिल जाता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  2. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  3. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  4. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  5. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  6. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  7. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  8. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  9. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  10. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »