• होम
  • मोबाइल
  • फ़ीचर
  • OnePlus 8, OnePlus 8 Pro होंगे 14 अप्रैल को लॉन्चः कीमत और स्पेसिफिकेशन को लेकर यह है पता

OnePlus 8, OnePlus 8 Pro होंगे 14 अप्रैल को लॉन्चः कीमत और स्पेसिफिकेशन को लेकर यह है पता

OnePlus 8 में 6.55-इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। फोन में 8 जीबी रैम और 12 जीबी रैम होगा।

OnePlus 8, OnePlus 8 Pro होंगे 14 अप्रैल को लॉन्चः कीमत और स्पेसिफिकेशन को लेकर यह है पता

OnePlus 8 Series की कीमत 1,000 डॉलर से कम होगी

ख़ास बातें
  • OnePlus 8 में फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा
  • क्यूएचडी+ डिस्प्ले से लैस होगा OnePlus 8 Pro
  • OnePlus 8 Pro हो सकता है चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन
विज्ञापन
OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro का काफी लंबे समय से इंतज़ार हो रहा है और कंपनी ने पुष्टि की है कि वनप्लस 8 सीरीज़ को 14 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। दोनों फोन को लेकर अब तक कई लीक देखने को मिल चुके हैं और सीईओ पीट लाउ ने इसके कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी कर दिया है। OnePlus 8 सीरीज़ को Snapdragon 865 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा और इसके पिछले मॉडलों की तुलना में तेजी से काम करने के लिए इस सीरीज़ में सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन भी किए जाएंगे।

कंपनी ने यह भी खुलासा किया है कि वनप्लस 8 सीरीज़ की कीमत 1,000 डॉलर से कम होगी। इस सीरीज़ के सभी स्पेसिफिकेशन और हाई-रिजॉल्यूशन रेंडर भी ऑनलाइन लीक हो गए हैं। यहां हम OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro फोन के बारे में अभी हमें जो कुछ भी पता चला है, उसकी जानकारी देने जा रहे हैं।
 

OnePlus 8 Pro, OnePlus 8 price (expected)

हाल ही में एक इंटरव्यू में लाउ ने पुष्टि की थी कि वनप्लस 8 सीरीज़ के फोन की कीमत 1,000 डॉलर (लगभग 76,400 रुपये) से अधिक नहीं होगी। इससे पता चलता है कि सबसे महंगा वनप्लस 8 सीरीज़ का फोन अभी भी सैमसंग गैलेक्सी एस20 5जी विकल्प से सस्ता होगा, जो कि 999.99 डॉलर (लगभग 76,400 रुपये) से शुरू होता है।

अभी प्रत्येक वनप्लस 8 सीरीज़ फोन के सटीक कीमत के बारे में किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की गई है। OnePlus 8 Pro को ऑनिक्स ब्लैक, ग्लेशियल ग्रीन और अल्ट्रामरीन ब्लू रंग के विकल्पों में लॉन्च होने की जानकारी है, जबकि OnePlus 8 को ग्लेशियल ग्रीन, इंटरस्टेलर ग्लो और ऑनिक्स ब्लैक मॉडल में लॉन्च किया जा सकता है।
 

OnePlus 8 Pro, OnePlus 8 design (expected)

वनप्लस 8 प्रो रेंडर लीक से पता चलता है कि फोन में पीछे की तरफ क्वाड कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले होगा। कटआउट को स्क्रीन के ऊपर बायीं ओर रखा जाएगा, और डिस्प्ले के चारों तरफ कम से कम बेजल्स होंगे। कैमरा मॉड्यूल बैक पैनल के टॉप में बीचो-बीच सेट होगा, जिसमें तीन सेंसर वर्टिकली सेट होंगे। फोन में लेजर ऑटोफोकस और एक डुअल-टोन फ्लैश भी शामिल होगा।

दूसरी ओर वनप्लस 8 के लीक रेंडरर्स से पता चलता है कि फोन के पीछे की तरफ ट्रिपल रियर सेंसर स्पोर्ट करेगा। इसमें केवल एक रियर कैमरा कम होगा, इसके अलावा इसका डिज़ाइन वनप्लस 8 प्रो के समान होगा।
 

OnePlus 8 Pro, OnePlus 8 specifications (expected)

दोनों फोन 5G को सपोर्ट करेंगे और 120Hz फ्लुइड डिस्प्ले के साथ आएंगे। फोन स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ आता है और इनमें LPDDR5 रैम को शामिल किया जाएगा। दोनों फोन 6,400Mbps से लेकर 51.2GB/s की ट्रांसफर दर तक पहुंच सकते हैं। OnePlus 8 फोन में यूएफएस 3.0 फ्लैश स्टोरेज के साथ टर्बो राइट और होस्ट परफॉर्मेंस बूस्टर (एचपीबी) जैसे सॉफ्टवेयर फीचर्स शामिल होंगे

लीक के अनुसार, वनप्लस 8 प्रो को 6.78-इंच क्यूएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट शामिल होगा। इसमें 8 जीबी रैम और 12 जीबी रैम विकल्प देने की उम्मीद है। इंटरनल स्टोरेज विकल्प में 128 जीबी और 256 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज शामिल होगी। OnePlus 8 Pro में क्वाड रियर सेटअप होगा, जिसमें दो 48-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर, एक 8-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर और एक चौथा 5-मेगापिक्सल सेंसर शामिल होगा। फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।

फोन में 30 वाट वार्प चार्ज 30टी और 30 वाट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,510mAh की बैटरी पैक होगी। इसके अलाव फोन में 3 वाट रिवर्स वायरलेस चार्जिंग और IP68 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस का भी सपोर्ट होगा।

OnePlus 8 में 6.55-इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। फोन में 8 जीबी रैम और 12 जीबी रैम होगा। वनप्लस 8 में 48 मेगापिक्सल के मुख्य सेंसर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल के तीसरा सेंसर शामिल होगा। फ्रंट में फोन को वनप्लस 8 प्रो की तरह 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। OnePlus 8 में 30 वॉट वार्प चार्ज 30टी सपोर्ट के साथ 4,300mAh की बैटरी होगी। यह संस्करण किसी भी आईपी रेटिंग के साथ नहीं आएगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • कमियां
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4510 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • कमियां
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor के इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए महंगे, जानें नए प्राइसेज
  2. Redmi K100 Pro Max में मिलेगी 9,070mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 165 किलोमीटर की रेंज, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. Asus Pad की भारत में शुरू हुई बिक्री, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple के iPhone Ultra के साथ तेजी से बढ़ सकती है फोल्डेबल स्मार्टफोन की सेल्स
  6. Vivo V80 Lite 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Google Play पर लिस्टिंग 
  7. Redmi 17 5G लॉन्च, 6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन
  8. Flipkart Freedom Sale 2026: iPhone 17 की डील का खुलासा, iPhone 16 पर भी मिलेगा बड़ा डिस्काउंट!
  9. ग्राहकों के बिल में चुपके से जोड़ रहे थे एक्स्ट्रा चार्ज! Zepto, BookMyShow समेत 9 कंपनियों पर लगा जुर्माना
  10. Vivo S2 भारत में लॉन्च: 7050mAh बैटरी, 32MP सेल्फी कैमरे के साथ आया नया 5G फोन, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »