Oneplus 8 Leaks

Oneplus 8 Leaks - ख़बरें

  • OnePlus 15 की कीमत हुई लीक, OnePlus 13 से होगा काफी सस्ता!
    OnePlus 15 की कीमत अपने पिछले मॉडल OnePlus 13 से थोड़ी कम होगी। अब टिप्सटर आर्सेन ल्यूपिन ने यूके मार्केट के लिए इसकी कीमत का खुलासा किया है। पहले पता चला था कि OnePlus 15 करीब 3,999 युआन (लगभग 49,247 रुपये) में लॉन्च होने की उम्मीद थी। इससे यह OnePlus 13 से करीब 500 युआन (लगभग 6,155 रुपये) ज्यादा किफायती हो जाएगा।
  • OnePlus Ace 6 के फुल स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले हुए लीक, इसमें मिलेगी 7,800mAh की जंबो बैटरी!
    OnePlus आने वाले हफ्ते में चीन में अपना नया OnePlus 15 लॉन्च करने जा रहा है और इसके साथ ही कंपनी OnePlus Ace 6 को भी पेश कर सकती है। लेकिन लॉन्च से पहले ही एक बड़ा लीक सामने आया है, जिसने फोन के लगभग सारे स्पेसिफिकेशन्स उजागर कर दिए हैं। Weibo पर सामने आई इस लीक रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus Ace 6 अपने सेगमेंट में दमदार गेमिंग और पावर यूजर्स को टारगेट करने वाला स्मार्टफोन होगा। इसमें 165Hz डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 7,800mAh की बड़ी बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग जैसे हाई-एंड फीचर्स मिलने की संभावना है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इन स्पेसिफिकेशन्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
  • OnePlus 15 का लॉन्च 27 अक्टूबर को, धांसू फीचर्स के साथ OnePlus Ace 6 भी देगा दस्तक!
    OnePlus 15 का लॉन्च 27 अक्टूबर को होगा जिसके लिए कंपनी ने अधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है। OnePlus Ace 6 का लॉन्च भी कंपनी इसके साथ ही करेगी। OnePlus 15 और OnePlus Ace 6 को Oppo e-Shop, JDMall जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर लिस्ट किया गया है। OnePlus 15 कंपनी की ओर से पहला फोन होगा जिसमें Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट है।
  • OnePlus 15, Ace 6 का लॉन्च कंफर्म, 7000mAh बैटरी, 165Hz OLED डिस्प्ले जैसे धांसू फीचर्स से होंगे लैस!
    OnePlus 15 और OnePlus Ace 6 का लॉन्च कंपनी ने 17 अक्टूबर के लिए घोषित कर दिया है। OnePlus 15 में 165Hz का OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। फोन में स्नैपड्रैगन का दमदार चिपसेट होगा और यह 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा से लैस हो सकता है। OnePlus Ace 6 में 1.5K BOE OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है।
  • OnePlus 15 का डिजाइन लीक: अब नहीं दिखेगा गोल कैमरा, इन बदलावों के साथ होगा लॉन्च
    OnePlus 15 को लेकर एक नया लीक सामने आया है जो इसके डिजाइन और फीचर्स को लेकर बड़ा बदलाव दिखाता है। कंपनी इस बार कथित तौर पर अपने ट्रेडिशनल सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल को छोड़कर एक नया स्क्वायर डिजाइन अपनाने जा रही है। फोन में 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल होगा। फ्रंट में 1.5K फ्लैट डिस्प्ले, LIPO टेक्नोलॉजी, Snapdragon 8 Gen 4 (Oryon CPU) और 7000mAh से ज्यादा की बैटरी दी जा सकती है। 100W फास्ट चार्जिंग, IP68/69 रेटिंग और अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट जैसे हाई-एंड फीचर्स भी इसमें शामिल हो सकते हैं।
  • OnePlus Pad 2 Pro आया Oppo वेबसाइट पर नजर, 16GB रैम, 12,140mAh बैटरी के साथ 13 मई को होगा लॉन्च!
    OnePlus Pad 2 Pro मार्केट में अगले हफ्ते दस्तक देने वाला है जब कंपनी इसे चीन में पेश करेगी। यह चीन में Oppo स्टोर पर लिस्ट हो गया है। लिस्टिंग में इस टैबलेट के बारे में कई मेन स्पेसिफिकेशंस का पता चलता है। टैबलेट दो रंगों में आएगा। इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट देखने को मिल सकता है और 12,140mAh की बैटरी दी जा सकती है।
  • OnePlus Ace 6 सीरीज में मिलेगी 7800mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite 2 चिप! लॉन्च से पहले खुलासा
    OnePlus Ace 6 सीरीज पर कंपनी तेजी से काम कर रही है और यह सीरीज इस साल के अंत में दस्तक दे सकती है। फोन को वर्तमान में 7800mAh बैटरी के साथ टेस्ट किया जा रहा है। इसमें एक नई सिलिकॉन-कार्बन बैटरी का इस्तेमाल कंपनी करने वाली है। Ace 6 में Snapdragon 8 Elite और Ace 6 Pro में Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट दिया जा सकता है।
  • OnePlus Pad 2 Pro टैबलेट में मिलेगी 16GB रैम, 10,000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग स्पीड! लॉन्च से पहले खुलासा
    OnePlus के अगले टैबलेट का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक खास खबर है। Pad 2 Pro टैबलेट मार्केट में जल्द दस्तक दे सकता है। टैबलेट में 13.2 इंच का LCD डिस्प्ले पैनल आने की संभावना है। डिवाइस में Snapdragon 8 Elite चिपसेट सुझाया गया है जिसके साथ में 16GB तक रैम होगी। कई और धांसू फीचर्स इस डिवाइस में बताए गए हैं। पहली छमाही में यह लॉन्च हो सकता है।
  • 50MP के 2 कैमरा के साथ OnePlus 13 Mini मार्च में होगा लॉन्च! डिजाइन भी लीक
    OnePlus 13 Mini फोन लॉन्च के नजदीक है। फोन को कंपनी मार्च में मार्केट में उतार सकती है। OnePlus 13 Mini में डुअल कैमरा सेटअप होगा। यह बार-शेप में होगा। मेन कैमरा 50MP का होगा जिसके साथ में 50MP का ही दूसरा कैमरा होगा। सेकंडरी कैमरा में कंपनी 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दे सकती है। फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट आने की संभावना है।
  • OnePlus लॉन्च करेगी कॉम्पेक्ट फोन Ace 5 Mini, होगा 50MP Sony कैमरा!
    OnePlus Ace 5 Mini नाम से OnePlus एक कॉम्पेक्ट स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। फोन में 6.3 इंच का कस्टम फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है। इसमें कंपनी 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट दे सकती है। फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का Sony IMX906 सेंसर होगा। फोन में पेरिस्कोप लेंस नदारद हो सकता है। वनप्लस का यह अपकमिंग फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आ सकता है।
  • धांसू गेमिंग के ख्‍वाब पूरे करेगा OnePlus Ace 5! टेस्‍ट में कैसा रहा प्रदर्शन? जानें
    OnePlus जल्‍द अपनी नई स्‍मार्टफोन सीरीज OnePlus Ace 5 को लॉन्‍च कर सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, जाने-माने टिप्‍सटर- डिजिटल चैट स्‍टेशन (DCS) ने वनप्‍लस Ace 5 की परफॉर्मेंस को टेस्‍ट किया है। उनका दावा है कि सभी टेस्‍ट 20 डिग्री टेंपरेचर वाले एक कमरे में किए गए। उस दौरान स्‍क्रीन ब्राइटनैस को 440 निट्स पर लॉक कर दिया गया था। सभी टेस्‍ट परफॉर्मेंस मोड में किए गए। कैसा रहा वनप्‍लस Ace 5 का प्रदर्शन, आइए जानते हैं।
  • OnePlus 13R लॉन्च होगा 12GB रैम, 5860mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ! यहां हुआ खुलासा
    OnePlus 13 सीरीज में अगला फ्लैगशिप OnePlus 13R जल्द लॉन्च हो सकता है। फोन को गीकबेंच बेंचमार्क सर्टीफिकेशन मिल गया है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC मेंशन किया गया है। फोन में 12GB रैम, एंड्रॉयड 15 ओएस होगा। FCC लिस्टिंग से पता चलता है कि इसमें 5860mAh बैटरी होगी। साथ में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।
  • 3 कैमरा वाले OnePlus Ace 5 का डिजाइन लीक, 100W फास्ट चार्जिंग से होगा लैस!
    OnePlus Ace 5 फोन के रेंडर्स लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हो गए हैं। इसमें रियर में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है। इसमें तीन कैमरा सेंसर मौजूद होंगे और साथ में LED फ्लैश भी होगा। इसमें मिडल में मेटल का फ्रेम होगा जबकि बॉडी सिरेमिक की होगी। फोन Sky Blue कलर में आ सकता है। इसमें 1.5K BOE OLED फ्लैट डिस्प्ले, 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट आ सकता है।
  • OnePlus 13 में होगी 6,000mAh की बड़ी बैटरी! लॉन्च से पहले खुलासा
    OnePlus 13 फोन की बैटरी कैपिसिटी का खुलासा लॉन्च से पहले हो गया है। फोन में डुअल सैल बैटरी होगी जिसकी कैपिसिटी 5,840mAh की बताई गई है, यानी मोटे तौर पर 6000mAh कैपिसिटी। फोन में 100W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग भी आने की संभावना है। यह Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस हो सकता है। इसके अलावा फोन कर्व्ड 2K LTPO डिस्प्ले से लैस होगा। इसमें रियर में 50MP का मेन कैमरा होगा।
  • OnePlus 13 BOE की फ्लैगशिप स्क्रीन के साथ अक्टूबर में होगा लॉन्च!
    OnePlus 13 को BOE की सेकंड-जेनरेशन ओरिएंटल स्क्रीन के साथ पेश किया जा सकता है। BOE X2 पहले से बेहतर डिस्प्ले क्वालिटी, हाई ब्राइटनेस परफॉर्मेंस और पहले से अधिक आंखों की प्रोटेक्शन पर फोकस करेगी। इससे पहले BOE X1 को OnePlus 12 के साथ पेश किया गया था और अब, OnePlus 13 X2 के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है। अपकमिंग स्मार्टफोन के अक्टूबर में लॉन्च होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »