OnePlus 5 की कीमत, स्पेसिफिकेशन और तस्वीरें फिर लीक

वनप्लस अगले हफ्ते अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 5 लॉन्च करने के लिए तैयार है। लेकिन लॉन्च से पहले एक बार फिर वनप्लस 5 की तस्वीरें लीक हो गईं हैं। तस्वीरों के अलावा, आने वाले OnePlus 5 फ्लैगशिप स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन और कीमत लीक होने के दावे भी किए गए हैं।

OnePlus 5 की कीमत, स्पेसिफिकेशन और तस्वीरें फिर लीक
ख़ास बातें
  • वनप्लस 5 की कीमत 479 यूरो से शुरू होगी
  • इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले हो सकता है
  • वनप्लस 5 ग्लोबली 20 जून जबकि भारत में 22 जून को लॉन्च होगा
विज्ञापन
वनप्लस अगले हफ्ते अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 5 लॉन्च करने के लिए तैयार है। लेकिन लॉन्च से पहले एक बार फिर वनप्लस 5 की तस्वीरें लीक हो गईं हैं। तस्वीरों के अलावा, आने वाले OnePlus 5 फ्लैगशिप स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन और कीमत लीक होने के दावे भी किए गए हैं।

सबसे पहले बात करते हैं सबसे ख़ास लीक की, न्यूज़ वेबसाइट टेक्नोब्लॉग ने बताया है कि वनप्लस 5 की कीमत 479 डॉलर (करीब 30,800 रुपये) से शुरू होगी। इसका मतलब है कि स्मार्टफोन की कीमत वनप्लस 3टी की लॉन्च के समय की कीमत से करीब 40 डॉलर ज़्यादा होगी। इसका मतलब है कि वनप्लस ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमत पिछले वेरिएंट से ज़्यादा रखने की परंपरा को कायम रसखा है। इससे पहले, फिनलैंड में हुई एक लीक से पता चला था कि स्मार्टफोन की कीमत 550 यूरो (करीब 39,900 रुपये) के आसपास होगी। पिछली लीक से तुलना करें तो, नई कीमत ज़्यादा संभावित मालूम पड़ती है।

गौर करने वाली बात है कि, हाल ही में खुलासा हुआ था कि वनप्लस 5 की भारत में कीमत 32,999 रुपये से शुरू होगी। जबकि 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 37,999 रुपये में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

अब बात करते हैं टेक्नोब्लॉग द्वारा पोस्ट की गईं लीक तस्वीरों की, नई तस्वीरों से भी वनप्लस 5 में पुरानी लीक जैसा डिज़ाइन होने का खुलासा हुआ है। लेकिन नई तस्वीरों में आधी बॉडी की जगह पूरा फोन देखा जा सकता है। इससे पहले आईं लीक तस्वीरों में वनप्लस 5 का डिज़ाइन आईफोन 7 प्लस जैसा होने का पता चला था। रियर पर दिए गए डुअल कैमरा और एंटीना लाइन पिछले साल आए ऐप्पल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन जैसी ही हैं।

इन तस्वीरों के अलावा, जैसा कि हमने बताया कि वनप्लस 5 के सभी स्पेसिफिकेश भी लीक हुए हैं। नई लीक तस्वीरों के अलावा, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा आधारित ऑक्सीजनओएस पर चलेगा। इसमें एक 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। वनप्ल 5 को 6 जीबी और 8 जीबी रैम के दो वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। स्टोरेज की बात करें तो, फोन में 64 जीबी और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने का खुलासा हुआ है।

कैमरे की बात करें तो, वनप्लस 5 में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है। फोन में अपर्चर एफ/2.6 के साथ एक 20 मेगापिक्सल सेंसर और अपर्चर एफ/1.7 के साथ एक 16 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। इसके अलावा फोन में सेल्फी के लिए एक 16 मेगापिक्सल सेंसर दिया जा सकता है।

वनप्ल 5 में 3300 एमएएच बैटरी होने का पता चला है। इसके अलावा एनएफसी और ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट भी मिलेगा। स्मार्टफोन के एक सेरेमिक-कोटिंग वाले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आने की उम्मीद है। फोन के फ्रंट पर होम बटन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर इंटीग्रेट होगा, जिसके 0.2 सेकेंड में फोन को अनलॉक करने का दावा किया गया है। गौर करने वाली बात है कि, कंपनी ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि फोन में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया जाएगा।

अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक होगा या नहीं। लेकिन कंपनी के सह-संस्थापक कार्ल पेई ने पहले संकेत दिए थे कि ऑडियो जैक को वनप्लस 5 में सबसे ऊपर दिया जा सकता है। लेकिन नई तस्वीरों में यह नहीं दिख रहा है।

चीनी वेबसाइट जेडीडॉटकॉम पर स्मार्टफोन को पहले ही लिस्ट किया जा चुका है। लिस्टिंग में कंपनी द्वारा स्पेसिफिकेशन की पुष्टि की गई है। नई लीक हुई जानकारियां भरोसा करने योग्य तो हैं लेकिन बेहतर होगा कि आधिकारिक जानकारी मिलने तक प्रतीक्षा करें। वनप्लस 5 अगले हफ्ते से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Ergonomic and light
  • Good primary camera
  • Very good system and app performance
  • Fast charging works very well
  • Handy software features
  • कमियां
  • Uninspiring design
  • Weak sunlight legibility
  • Dual camera setup feels half-baked
  • No stabilisation at 4K
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  2. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  3. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  4. Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा
  5. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  6. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
  7. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. देश में FASTag यूजर्स की संख्या 6.20 करोड़ से ज्यादा, बैरियर-फ्री टोलिंग के लॉन्च की तैयारी
  9. Redmi K100 Pro Max में मिलेगा 6.9 इंच OLED डिस्प्ले, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »