OnePlus 5 में होगा आईफोन 7 प्लस जैसा डिज़ाइन, लीक तस्वीर से खुलासा

वनप्लस 5 के बारे में पिछले कई महीने से कई बार लीक में जानकारियां सामने आ चुकीं हैं। वनप्लस 5 स्मार्टफोन 20 जून को लॉन्च होगा और अब इस स्मार्टफोन की कुछ और तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुईं हैं। ख़ास बात है कि, दोनों लीक तस्वीरों से आने वाले वनप्लस 5 फ्लैगशिप स्मार्टफोन का डिज़ाइन ऐप्पल के आईफोन 7 प्लस जैसा होने का खुलासा होता है। आईफोन 7 प्लस को पिछले साल लॉन्च किया गया था।

OnePlus 5 में होगा आईफोन 7 प्लस जैसा डिज़ाइन, लीक तस्वीर से खुलासा
ख़ास बातें
  • वनप्लस 5 की दोनों लीक तस्वीर में एक जैसा डिज़ाइन देखा जा सकता है
  • वनप्लस 5 में हॉरिज़ॉन्टल कैमरा सेटअप होगा
  • वनप्लस 5 भारत में 22 जून को लॉन्च होगा
विज्ञापन
वनप्लस 5 के बारे में पिछले कई महीने से कई बार लीक में जानकारियां सामने आ चुकीं हैं। OnePlus 5 स्मार्टफोन 20 जून को लॉन्च होगा और अब इस स्मार्टफोन की कुछ और तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुईं हैं। ख़ास बात है कि, दोनों लीक तस्वीरों से आने वाले OnePlus 5 फ्लैगशिप स्मार्टफोन का डिज़ाइन ऐप्पल के आईफोन 7 प्लस जैसा होने का खुलासा होता है। आईफोन 7 प्लस को पिछले साल लॉन्च किया गया था।

एंड्रॉयड पुलिस द्वारा सार्वजनिक की गई पहली लीक तस्वीर की बात करे तो, इससे पता चलता है कि वनप्लस 5 में एक हॉरिज़ॉन्टल डुअल कैमरा सेटअप होगा। OnePlus 5 में आईफोन 7 प्लस की तरह ही रियर पर सबसे ऊपर बांयें कोने में एलईडी फ्लैश के साथ रियर कैमरा होगा। इसके अलावा वनप्लस 5 की तस्वीर से एक मैट ब्लैक कलर वेरिएंट का भी पता चलता है जो कि आईफोन 7 प्लस के ब्लैक कलर वेरिएंट की तरह दिख रहा है। लीक तस्वीर में फोन के कैमरा सेटअप के अलावा ट्रेडमार्क वनप्लस म्यूट स्विच भी देखा जा सकता है। हालांकि, इस तस्वीर से दूसरी कोई जानकारी नहीं मिलती।

गौर करने वाली बात है कि, एंड्रॉयड पुलिस ने एक दूसरे सूत्र से जानकारी इकट्ठा करने का दावा किया है। इस रिपोर्ट में OnePlus 5 की सही तस्वीर होने का भी दावा किया गया है।

स्लैशलीक्स द्वारा लीक की गईं तस्वीरों की बात करें तो इनसे भी पहली तस्वीर जैसे डिज़ाइन का ही पता चलता है। लेकिन इस तस्वीर में स्मार्टफोन के रियर के साथ-साथ किनारे भी दिख रहे हैं। इन तस्वीरों से आने वाले वनप्लस 5 में लेटेस्ट आईफोन वेरिएंट की तरह ही एंटीना बैंड होने का पता चला है। इन तस्वीरों में भी वनप्लस 5 के मैट ब्लैक कलर वेरिएंट को देखा जा सकता है।
 
oneplus

सूत्रों द्वारा जताई जा रही विश्वसनीयता के चलते कहा जा सकता है कि वनप्लस 5 का डिज़ाइन ऐसा ही होगा लेकिन अभी यह आधिकारिक जानकारी पर आधारित नहीं हैं। इससे पहले भी लीक में कई तरह की ख़बरें आ चुकी हैं। इसलिए, हम आपको आधिकारिक लॉन्च तक इंतज़ार करने की सलाह देंगे।  

वनप्लस ने पुष्टि कर दी है कि वनप्लस 5 स्मार्टफोन 20 जून को लॉन्च होगा। और भारत में इसे दो दिन बाद 22 जून को मुंबई में दोपहर 2 बजे एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस 5 के बारे में सभी अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Ergonomic and light
  • Good primary camera
  • Very good system and app performance
  • Fast charging works very well
  • Handy software features
  • कमियां
  • Uninspiring design
  • Weak sunlight legibility
  • Dual camera setup feels half-baked
  • No stabilisation at 4K
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »