OnePlus 5 की कीमत लीक, अब तक का सबसे महंगा वनप्लस स्मार्टफोन होगा

अमेज़न इंडिया ने खुलासा कर दिया है कि वनप्लस 5 स्मार्टफोन 22 जून से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। लेकिन अभी वनप्लस 5 स्मार्टफोन की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, फिनलैंड से हुई एक नई लीक से पता चलता है कि आने वाले वनप्लस 5 की कीमत फिनलैंड में 550 यूरो (करीब 39,900 रुपये) हो सकती है। वनप्लस के पिछले स्मार्टफोन की तुलना में यह कीमत सबसे ज़्यादा है।

OnePlus 5 की कीमत लीक, अब तक का सबसे महंगा वनप्लस स्मार्टफोन होगा
ख़ास बातें
  • कॉन्टेस्ट विजेता को वनप्लस 5 और दो इवेंट पास मिलेंगे
  • आयोजकों को पुरस्कार की राशि का खुलासा करना था
  • भारत में यह फोन 22 जून को लॉन्च होगा
विज्ञापन
अमेज़न इंडिया ने खुलासा कर दिया है कि वनप्लस 5 स्मार्टफोन 22 जून से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। लेकिन अभी वनप्लस 5 स्मार्टफोन की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, फिनलैंड से हुई एक नई लीक से पता चलता है कि आने वाले OnePlus 5 की कीमत फिनलैंड में 550 यूरो (करीब 39,900 रुपये) हो सकती है। वनप्लस के पिछले स्मार्टफोन की तुलना में यह कीमत सबसे ज़्यादा है।

आधिकारिक वनप्लस फोरम में एक यूज़र ने बताया कि, आमतौर पर स्मार्टफोन की कीमत इस तरीके से लीक नहीं होती है। फिनलैंड में एक सालाना म्यूज़िक फेस्टिवल के तहत, कॉन्टेस्ट के विजेताओं को OnePlus 5 स्मार्टफोन के साथ इवेंट के दो वीआईपी पास देने का ऐलान किया गया।

अधिकतर दूसरे इवेंट की तरह ही, आयोजकों को पुरस्कार की राशि का खुलासा करने की जरूरत थी। पुरस्कार की राशि 948 यूरो (करीब 68,700 रुपये) बताई गई। वहीं इवेंट के दो वीआईपी पास की कीमत 398 यूरो है। यानी पुरस्कार की राशि में से वीआईपी पास की कीमत घटा दें यह वनप्लस 5 की कीमत होगी। जिसका मतलब है कि वनप्लस 5 की कीमत 550 यूरो के आसपास होगी। फोरम में इस बात की जानकारी दी गई।

अगर वनप्लस 5 की यह कीमत सही साबित होती है तो, कंपनी द्वारा अब तक पेश किए गए सभी किफ़ायती फ्लैगशिप हैंडसेट की कीमत से ज़्यादा होगी। प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 40,000 रुपये के आसपास से शुरू होती है।

जैसा कि हमने पहले बताया कि, इस तरह किसी डिवाइस की कीमत इस तरह लीक नहीं होती और ना ही इस पर भरोसा किया जा सकता है। हो सकता है कि आयोजकों को वनप्लस ने वनप्लस 5 हैंडसेट की संभावित कीमत की जानकारी दी हो। फोन को 20 जून को लॉन्च किया जाना है इसलिए वनप्लस 5 की असल कीमत के लिए बहुत लंबा इंतज़ार नहीं करना होगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Ergonomic and light
  • Good primary camera
  • Very good system and app performance
  • Fast charging works very well
  • Handy software features
  • कमियां
  • Uninspiring design
  • Weak sunlight legibility
  • Dual camera setup feels half-baked
  • No stabilisation at 4K
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »