OnePlus 5 और OnePlus 5T को एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलने की खबर

OnePlus 5 और OnePlus 5T के यूज़र्स की मानें, तो उन्हें अपने डिवाइस में एंड्रॉयड 10 का स्टेबल अपडेट मिलना शुरू हो गया है। फिलहाल अपडेट के फर्मवेयर वर्ज़न की जानकारी सामने नहीं आई है।

OnePlus 5 और OnePlus 5T को एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलने की खबर

OnePlus 5 और OnePlus 5T के लिए अपडेट नए यूआई डिज़ाइन से लैस

ख़ास बातें
  • करीब महीने भर पहले दोनों फोन के लिए शुरू हुआ था ओपन बीटा प्रोग्राम
  • OnePlus 5T के अपडेट का साइज़ 1.8 जीबी है
  • अभी चुनिंदा यूज़र्स के लिए एंड्रॉयड 10 अपडेट ज़ारी किए जाने की खबर
विज्ञापन
OnePlus ने अपने OnePlus 5 और OnePlus 5T स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 10 सॉफ्टवेयर अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है, एक यूज़र रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। वनप्लस का यह स्वागतमय कदम है, जिसमें उसने अपने पुराने “Flagship Killers” के लिए लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्ज़न पेश किया है। बता दें, वनप्लस 5 और वनप्लस 5टी साल 2017 में लॉन्च किए गए थे, जिनके लिए एंड्रॉयड 10 अपडेट साल 2020 की दूसरी तिमाही में लाया जाना था। वनप्लस 5 को लॉन्च हुए तीन साल बीत चुके हैं, जो कि एंड्रॉयड 7.1 नूगा के साथ पेश किया गया था। लॉन्च के बाद यह इस स्मार्टफोन का तीसरा बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट है। वहीं, वनप्लस 5टी स्मार्टफोन इसके बाद लॉन्च किया गया था।

OnePlus 5 और OnePlus 5T के यूज़र्स की मानें, तो उन्हें अपने डिवाइस में एंड्रॉयड 10 का स्टेबल अपडेट मिलना शुरू हो गया है। फिलहाल अपडेट के फर्मवेयर वर्ज़न की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन वनप्लस 5टी के स्टेबल अपडेट के साइज़ का खुलासा किया गया है, जो 1.8 जीबी है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि वनप्लस 5 का भी अपडेट साइज़ कुछ यही होगा।

आपको बता दें, एक महीने पहले इन दो स्मार्टफोन के लिए OnePlus ने पहला ओपन बीटा रोलआउट किया था। अब कंपनी ने इस दोनों ही फोन के लिए स्टेबल सॉफ्टवेयर अपडेट ज़ारी किया है। यह नया अपडेट एंड्रॉयड 10 के साथ नये यूआई डिज़ाइन के साथ आया है। यह अपडेट डिवाइस में इनहांस्ड लोकेशन परमिशन प्राइवेसी, गेम स्पेस और फुल स्क्रीन गेस्चर लेकर आता है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इलेक्ट्रॉनिक इमेज़ स्टेब्लाइज़ेशन फिलहाल अंडर ऑप्टिमाइज़ेशन है और यह अगले स्टेबल वर्ज़न में ज़ारी किया जाएगा।

प्रतीत हो रहा है कि वनप्लस ने इस सॉफ्टवेयर अपडेट को स्टेज्ड मैनर में रोलआउट किया है। जैसे ही यह पुख्ता हो जाएगा कि इस अपडेट में कोई गंभीर बग मौजूद नहीं है, इसे पूरी तरह से रोलआउट कर दिया जाएगा। अगर आप वनप्लस 5 या फिर वनप्लस 5टी यूज़र हैं, तो इस अपडेट की उपलब्धता अपने स्मार्टफोन के सेटिंग्स में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट में देख सकते हैं।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Ergonomic and light
  • Good primary camera
  • Very good system and app performance
  • Fast charging works very well
  • Handy software features
  • कमियां
  • Uninspiring design
  • Weak sunlight legibility
  • Dual camera setup feels half-baked
  • No stabilisation at 4K
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Large, bright and clear screen
  • Great battery life
  • Useful software features
  • Very good performance
  • कमियां
  • Photo quality in daylight could be better
  • No weatherproofing or wireless charging
  • Android 8.0 update will take months
डिस्प्ले6.01 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, Oneplus 5, OnePlus 5T
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Hydrogen Train Technology के बारे में जानें : भारत की पहली ट्रेन जो हरियाणा से चली...
  2. Birth-Death Certificate बनवाने के बदल गए नियम! जानें कैसे होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
  3. Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया बायबैक प्रोग्राम
  4. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  6. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  7. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  8. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  10. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »