OnePlus 5 के बारे में तस्वीरों के ज़रिए जानें

OnePlus 5 को डिज़ाइन और सॉफ्टवेयर के अलावा स्पेसिफिकेशन के लिए भी जाना जाएगा। आइए तस्वीरों के ज़रिए वनप्लस 5 के डिज़ाइन, फ़ीचर और स्पेसिफिकेशन से रूबरू होते हैं।

OnePlus 5 के बारे में तस्वीरों के ज़रिए जानें
ख़ास बातें
  • वनप्लस 5 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • OnePlus 5 में कंपनी ने लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया है
  • 22 जून को भारत में लॉन्च होगा वनप्लस का यह फ्लैगशिप हैंडसेट
विज्ञापन
OnePlus ने साल 2017 के लिए नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5 लॉन्च कर दिया है। यह OnePlus 3T का अपग्रेड वेरिएंट है जिसे हाल ही में कंपनी ने OnePlus 5 के मद्देनज़र बंद करने का फैसला किया था। हालांकि, इसकी बिक्री स्टॉक रहने तक होती रहेगी। OnePlus 5 को डिज़ाइन और सॉफ्टवेयर के अलावा स्पेसिफिकेशन के लिए भी जाना जाएगा। आइए तस्वीरों के ज़रिए वनप्लस 5 के डिज़ाइन, फ़ीचर और स्पेसिफिकेशन से रूबरू होते हैं।
 
OnePlus

OnePlus 5 को मिडनाइट ब्लैक और स्लेट ग्रे कलर में बेचा जाएगा।
 
OnePlus

इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। इस पर 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। डिस्प्ले में आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस की तरह डीसीआई पी3 कलर प्रोफाइल है।
 
OnePlus

OnePlus 5 में कंपनी ने लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया है। कंपनी ने बताया है कि यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर सर्वाधिक 2.45 गीगाहर्ट्ज़ की क्लॉक स्पीड देगा। साथ में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 540 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। वनप्लस 5 के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं जो स्टोरेज और रैम पर आधारित हैं- 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज व 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज।
 
OnePlus

OnePlus 5 अब तक का कंपनी का सबसे स्लिम फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। इसकी मोटाई 7.25 मिलीमीटर है। फोन किनारों पर घुमावदार है और इसमें एल्यूमीनियम चेसिस है।
 
OnePlus

वनप्लस 5 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। दावा किया गया है कि OnePlus 5 में आज की तारीख में किसी भी स्मार्टफोन का सबसे ज़्यादा रिज़ॉल्यूशन वाला डुअल कैमरा सिस्टम है। एक सेंसर 16 मेगापिक्सल का है जो सोनी आईएमएक्स398 सेंसर, एफ/1.7 अपर्चर से लैस है। पिछले हिस्से पर 20 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी है जो सोनी आईएमएक्स350 सेंसर और एफ/2.6 अपर्चर से लैस है।
 
OnePlus

कनेक्टिविटी की बात करें तो OnePlus 5 में आपको यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन सॉकेट मिलेगा। ये निचले हिस्से पर मौज़ूद हैं, स्पीकर ग्रिल के साथ।
 
OnePlus

हैंडसेट मे फिंगरप्रिंट सेंसर होम बटन में इंटिग्रेटेड है। OnePlus 5 में सेरामिक फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। जानकारी दी गई है कि यह मात्र 0.2 सेकेंड में फोन को अनलॉक कर देगा।
 
OnePlus

OnePlus 5 में डैश चार्जिंग फ़ीचर भी मौज़ूद है। दावा किया गया है कि यूज़र को मात्र आधे घंटे के चार्ज में दिनभर के लिए बैटरी मिल जाएगी। 3300 एमएएच की बैटरी है। भले ही यह वनप्लस 3टी के 3400 एमएएच की तुलना में छोटी है, लेकिन कंपनी ने बेहतर बैटरी लाइफ का दावा किया है।
 
OnePlus

नए वनप्लस 5 में अलर्ट स्लाइडर की वापसी हुई है। इसकी मदद से आप रिंगिंग मोड, डू नॉट डिसटर्ब और साइलेंट के बीच स्वाइप कर सकेंगे। इन प्रोफाइल को आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से कस्टमाइज़ कर पाएंगे।
 
OnePlus

अमेरिकी मार्केट में OnePlus 5 की कीमत 479 डॉलर (करीब 31,000 रुपये) से शुरू होती है और चुनिंदा यूरोपीय मार्केट में 499 यूरो (करीब 35,900 रुपये) से। फिलहाल, इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग हो रही है। आम ग्राहकों के लिए सेल का आगाज़ 27 जून से शुरू होगा।

भारतीय ग्राहकों को OnePlus 5 के लिए 22 जून तक इंतज़ार करना होगा। इस दिन होने वाले इवेंट में हैंडसेट की भारतीय कीमत का भी खुलासा होगा। इस दौरान हम आपके लिए वनप्लस 5 का विस्तृत रिव्यू भी लेकर आएंगे।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Ergonomic and light
  • Good primary camera
  • Very good system and app performance
  • Fast charging works very well
  • Handy software features
  • कमियां
  • Uninspiring design
  • Weak sunlight legibility
  • Dual camera setup feels half-baked
  • No stabilisation at 4K
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इंडिया में AI इमेज का क्रेज! ChatGPT Images 2.0 में सबसे आगे भारतीय
  2. Moto G47 हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, फास्ट चार्जिंग के साथ, जानें कीमत
  3. Apple के iPhone हो सकते हैं महंगे, मेमोरी कंपोनेंट्स की कॉस्ट बढ़ने का असर!
  4. 180 दिन की बैटरी वाला स्मार्ट इलेक्ट्रिक टूथब्रश Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. Moto G37 और Moto G37 Power इंटरनेशनल मार्केट में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. सिंगल चार्ज में 180 किमी रेंज वाली Oben Rorr Evo इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, देखें फीचर्स
  7. Google ने बनाया पेड सब्सक्रिप्शंस का रिकॉर्ड, क्लाउड सर्विसेज से रेवेन्यू 20 अरब डॉलर पर पहुंचा
  8. iQOO Neo 10 लॉन्च हुआ दो नए रंगों में, 7000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ जानें नई कीमत
  9. Motorola Signature, Moto Buds 2 Plus के ब्रिलियंट कलेक्शन पेश, जानें सबकुछ
  10. PS Plus Games (May 2026): फ्री में खेलें 3 बड़े प्रीमियम गेम्स, लिस्ट में EA Sports FC 26 भी शामिल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »