Nubia NaviX Ultra में 6.78 इंच फ्लैट डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है
Photo Credit: Nubia
इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है
चीन की डिवाइसेज मेकर ZTE के सब-ब्रांड Nubia के AI-पावर्ड स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Nubia NaviX Ultra में हार्डवेयर को लेकर बड़े अपग्रेड किए जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट में एक टिप्सटर ने बताया है कि Nubia NaviX Ultra में 6.78 इंच फ्लैट डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है। Nubia NaviX Ultra में 7,100 mAh की बैटरी मिल सकती है।
इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल के ट्रिपल कैमरा हो सकते हैं। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को व्हाइट, पिंक, पर्पल और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। Nubia NaviX Ultra में Doubao AI असिस्टेंट दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में पिल-शेप वाला रियर कैमरा आइलैंड दिख रहा है और इसके नीचे फ्लैश है। Nubia NaviX Ultra में साइड पर एक ऑरेंज बटन दिया गया है। यह बटन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) से जुड़े फीचर्स के एक्सेस के लिए हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस बटन के फंक्शन के बारे में जानकारी नहीं दी है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिख रहा है। Nubia ने बताया है कि NaviX Ultra में Doubao AI असिस्टेंट दिया जाएगा।
हाल ही में Nubia के प्रेसिडेंट, Ni Fei ने बताया था कि कंपनी ने लार्ज-स्केल AI एजेंट मॉडल के लिए फाइलिंग की है। Nubia NaviX Ultra एडवांस्ड AI सिस्टम को पूरी तरह इंटीग्रेट करने वाला पहला डिवाइस हो सकता है। इससे यूजर्स मुश्किल फंक्शंस को भी आसानी से कर सकेंगे। इसमें बेहतर एजेंटिक एक्सपीरिएंस के लिए ByteDance का Doubao मोबाइल असिस्टेंट भी होगा। इसका मतलब है कि इस स्मार्टफोन में AI सिर्फ प्रश्नों के उत्तर देने या टेक्स्ट लिखने जैसे कार्य नहीं करेगा, बल्कि विभिन्न ऐप्स पर कई स्टेप वाले टास्क खुद कर सकेगा। आगामी स्मार्टफोन पिछले वर्ष दिसंबर में चीन में पेश किए गए Nubia M153 की जगह ले सकता है। Nubia M153 में Snapdragon 8 Elite चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन