चीन के शंघाई में 17 जुलाई को शुरू होने वाली वर्ल्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कॉन्फ्रेंस में इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। Nubia NaviX Ultra के लिए व्हाइट, पर्पल, पिंक और ब्लैक कलर्स के विकल्प होंगे
इस स्मार्टफोन में Doubao AI असिस्टेंट दिया जाएगा
चाइनीज कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ZTE के सब-ब्रांड Nubia का AI-पावर्ड स्मार्टफोन NaviX Ultra इस सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन और कलर्स का टीजर दिया है। Nubia NaviX Ultra में Doubao AI असिस्टेंट दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में पिल-शेप वाला रियर कैमरा आइलैंड दिख रहा है और इसके नीचे फ्लैश दिया गया है। Nubia NaviX Ultra में साइड पर एक ऑरेंज बटन दिया गया है। यह बटन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) से जुड़े फीचर्स के एक्सेस के लिए हो सकता है।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट में Nubia ने अपने पहले AI-पावर्ड स्मार्टफोन NaviX Ultra को लॉन्च करने की जानकारी दी है। चीन के शंघाई में 17 जुलाई को शुरू होने वाली वर्ल्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कॉन्फ्रेंस में इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। Nubia NaviX Ultra के लिए व्हाइट, पर्पल, पिंक और ब्लैक कलर्स के विकल्प होंगे।
इस स्मार्टफोन के टीजर में पिल-शेप वाला रियर कैमरा आइलैंड दिख रहा है और इसके नीचे फ्लैश दिया गया है। Nubia NaviX Ultra में साइड पर एक ऑरेंज बटन दिया गया है। यह बटन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) से जुड़े फीचर्स के एक्सेस के लिए हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस बटन के फंक्शन के बारे में जानकारी नहीं दी है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिख रहा है। Nubia ने बताया है कि NaviX Ultra में Doubao AI असिस्टेंट दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस, प्राइसिंग और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी गई है।
Nubia के प्रेसिडेंट, Ni Fei ने बताया है कि कंपनी ने लार्ज-स्केल AI एजेंट मॉडल के लिए फाइलिंग की है। Nubia NaviX Ultra एडवांस्ड AI सिस्टम को पूरी तरह इंटीग्रेट करने वाला पहला डिवाइस हो सकता है। इससे यूजर्स मुश्किल फंक्शंस को भी आसानी से कर सकेंगे। इसमें बेहतर एजेंटिक एक्सपीरिएंस के लिए ByteDance का Doubao मोबाइल असिस्टेंट भी होगा। इसका मतलब है कि इस स्मार्टफोन में AI सिर्फ प्रश्नों के उत्तर देने या टेक्स्ट लिखने जैसे कार्य नहीं करेगी, बल्कि विभिन्न ऐप्स पर कई स्टेप वाले टास्क खुद कर सकेगा। आगामी स्मार्टफोन पिछले वर्ष दिसंबर में चीन में पेश किए गए Nubia M153 की जगह ले सकता है। Nubia M153 में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर