Kia Syros EV भारत में लॉन्च: 526KM रेंज के साथ Nexon EV और Creta Electric को देगी टक्कर!

Kia India ने भारतीय बाजार में नई Kia Syros EV लॉन्च कर दी है। इलेक्ट्रिक SUV 526KM तक की सर्टिफाइड रेंज, 15 साल की बैटरी वारंटी, Level 2 ADAS और 39 मिनट फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ आई है।

Kia Syros EV भारत में लॉन्च: 526KM रेंज के साथ Nexon EV और Creta Electric को देगी टक्कर!

Photo Credit: Kia

Kia Syros EV 15 साल की बैटरी वारंटी के साथ आती है

ख़ास बातें
  • Kia Syros EV की शुरुआती कीमत ₹13.49 लाख, टॉप वेरिएंट ₹19.99 लाख
  • 51.4kWh बैटरी के साथ 526KM तक की सर्टिफाइड ड्राइविंग रेंज का दावा
  • 15 साल की बैटरी वारंटी, 39 min फास्ट चार्जिंग, Level 2 ADAS जैसी खासियतें
विज्ञापन

Kia ने भारतीय बाजार में अपनी नई Kia Syros EV लॉन्च कर दी है। यह कंपनी की भारत में लोकली मैन्युफैक्चर की गई दूसरी इलेक्ट्रिक कार है। नई इलेक्ट्रिक SUV दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आती है और एक बार चार्ज करने पर 526KM तक की सर्टिफाइड ड्राइविंग रेंज देने का दावा करती है। इसके अलावा इसमें Level 2 ADAS, 30-इंच ट्रिनिटी डिस्प्ले, पैनारोमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट और रियर सीट्स, 100kW DC फास्ट चार्जिंग और पहले मालिक के लिए 15 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर बैटरी वारंटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Kia Syros EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.49 लाख रुपये रखी गई है। वहीं, 51.4kWh एक्सटेंडेड रेंज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 16.99 लाख रुपये है, जबकि टॉप X-Line ER वेरिएंट 19.99 लाख रुपये में मिलेगा। इसकी डिलीवरी 30 जुलाई से शुरू होगी। कंपनी इसे 7 वेरिएंट और 9 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में पेश कर रही है, जिसमें X-Line वेरिएंट के लिए एक्सक्लूसिव Matte Graphite कलर भी शामिल है।

नई Kia Syros EV को 42kWh और 51.4kWh बैटरी पैक के साथ खरीदा जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, 42kWh बैटरी पैक वाला मॉडल 443KM तक की सर्टिफाइड रेंज देता है, जबकि बड़ा 51.4kWh बैटरी पैक 526KM तक की ड्राइविंग रेंज ऑफर करता है। Kia का दावा है कि यह अपने सेगमेंट की पहली इलेक्ट्रिक SUV है, जो 500KM से ज्यादा की सर्टिफाइड रेंज देती है। वहीं, बड़ा बैटरी पैक वाला मॉडल 0 से 100kmph की रफ्तार 8.1 सेकेंड में पकड़ सकता है।

चार्जिंग की बात करें तो Kia Syros EV 100kW DC फास्ट चार्जर को सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार, इसकी बैटरी 10% से 80% तक सिर्फ 39 मिनट में चार्ज हो जाती है। इसके साथ ही Kia ने EV खरीदने वालों के लिए कई नए ओनरशिप बेनिफिट्स भी पेश किए हैं। पहले मालिक को 15 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर हाई-वोल्टेज बैटरी वारंटी मिलेगी। इसके अलावा बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) फाइनेंसिंग, तीन साल बाद 80% तक एश्योर्ड बायबैक वैल्यू और देशभर में 20,300 से ज्यादा K-Charge चार्जिंग पॉइंट्स का एक्सेस भी दिया जाएगा।

फीचर्स की बात करें तो Kia Syros EV के केबिन में 30-इंच ट्रिनिटी डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इंफोटेनमेंट स्क्रीन और क्लाइमेट कंट्रोल इंटरफेस को एक साथ इंटीग्रेट किया गया है। इसके अलावा वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो, ऐप्पल कारप्ले, Harman Kardon 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, पैनोरामिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, पावर्ड ड्राइवर सीट, एंबिएंट लाइटिंग, आगे और पीछे वेंटिलेटेड सीट्स और 16 लीटर का फ्रंक भी मिलता है।

सुरक्षा के लिए Kia Syros EV में 6 Airbags, Level 2 ADAS के साथ 16 एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस फीचर्स, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, फ्रंट, रियर और साइड पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

डिजाइन की बात करें तो नई Syros EV का लुक काफी हद तक इसके ICE मॉडल जैसा ही रखा गया है। हालांकि, इलेक्ट्रिक मॉडल को अलग पहचान देने के लिए इसमें नए बंपर, आइस क्यूब LED हेडलैंप्स, स्टार मैप LED लाइटिंग, एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स और फ्ल्श डोर हैंडल्स दिए गए हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »