Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस

फोन में Unisoc SC6531E प्रोसेसर दिया गया है। यह 4MB की रैम के साथ आता है।

Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस

Photo Credit: HMD

Nokia 123 Shield में 2.4 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • फोन में Unisoc SC6531E प्रोसेसर दिया गया है।
  • स्टोरेज को 32GB तक बढ़ाया जा सकता है।
  • फोन का हाइलाइट फीचर इसकी बैटरी है जो कि 19 दिनों तक चल सकती है।
विज्ञापन

HMD Global की ओर से नया Nokia फोन Nokia 123 Shield लॉन्च किया गया है। यह एक मजबूत फोन है जिसे रग्ड फीचर फोन के तौर पर लॉन्च किया गया है। Nokia 123 Shield अपने नाम के माध्यम से ही अपना परिचय करवाता है। फोन मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ लॉन्च करने का दावा किया गया है। इसमें कंपनी ने 19 दिन तक की बैटरी लाइफ होने का दावा किया है। इस फोन में कैमरा के साथ LED फ्लैस भी मिलता है। इसके अलावा इसमें कई और खास फीचर्स मिलते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 

Nokia 123 Shield Price

Nokia 123 Shield को कंपनी ने सबसे अफॉर्डेबल फीचर फोन बताया है। इसे कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। हालांकि कंपनी ने प्राइसिंग के बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है। 

Nokia 123 Shield Specifications

Nokia 123 Shield को कंपनी ने सस्ते और मजबूत-टिकाऊ फोन के तौर पर पेश किया है। Nokia 123 Shield में 2.4 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में 320x240 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। फोन में Unisoc SC6531E प्रोसेसर दिया गया है। यह 4MB की रैम के साथ आता है और 4MB की स्टोरेज से लैस है। इसमें कंपनी ने माइक्रोएसडी कार्ड का स्लॉट दिया है जिसकी मदद से स्टोरेज को 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। 

कंपनी ने इसे एक मजबूत फोन के रूप में लॉन्च किया है जो धूल, पानी और अन्य कठिन परिस्थितियों में भी चल सकता है। कंपनी ने इसके लिए फोन को IP65 रेट किया है। फोन का हाइलाइट फीचर इसकी बैटरी है जो कि 19 दिनों तक चल सकती है। फोन की बैटरी कैपिसिटी 1,750 mAh की है। कंपनी का दावा है कि यह 19 दिन का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। इसी के साथ 27.9 घंटे तक का टॉक टाइम दे सकती है। चार्जिंग के लिए इसमें USB-C पोर्ट दिया गया है। फोन में ब्लूटूथ की कनेक्टिविटी दी गई है। यह 3.5mm हेडफोन जैक को भी सपोर्ट करता है। फोन की मोटाई 15mm है। इसका वजन 108 ग्राम है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »