Redmi 17C 5G आया BIS और NBTC वेबसाइट पर नजर, जल्द होगा सकता है लॉन्च, जानें फीचर्स

Xiaomi कथित तौर पर Redmi 17C 5G पर काम कर रहा है जो कि Redmi 15C 5G के अपग्रेड वर्जन के तौर पर लॉन्च होने की उम्मीद है।

Redmi 17C 5G आया BIS और NBTC वेबसाइट पर नजर, जल्द होगा सकता है लॉन्च, जानें फीचर्स

Photo Credit: Xiaomi

Redmi 15C 5G में 6.9 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Redmi 17C 5G में 6.9 इंच की HD LCD डिस्प्ले मिल सकती है।
  • Redmi 17C 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिल सकता है।
  • Redmi 17C 5G में 6,000mAh की बैटरी मिल सकती है।
विज्ञापन

Xiaomi कथित तौर पर Redmi 17C 5G पर काम कर रहा है जो कि Redmi 15C 5G के अपग्रेड वर्जन के तौर पर लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि, ब्रांड ने इसके बारे में कुछ खुलासा नहीं किया है। हाल ही में यह फोन थाईलैंड के नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकम्युनिकेशंस कमीशन (NBTC) की वेबसाइट पर नजर आया है, जिससे इसके जल्द ही ग्लोबल स्तर पर लॉन्च होने का पता चला है। वहीं ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर नजर आने से इसके भारत में भी जल्द लॉन्च होने का संकेत मिला है। 17C 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट से लैस होगा। आइए Redmi 15C 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Redmi 17C 5G आया नजर
Redmi 17C 5G को NBTC वेबसाइट पर मॉडल नंबर 2607FRNEAG और सर्टिफिकेशन नंबर B38499-26 के साथ देखा गया है। मॉडल नंबर में G का मतलब आमतौर पर ग्लोबल मॉडल होता है, जबकि 2607 प्रीफिक्स जुलाई 2026 में लॉन्च होने का सुझाव देता है। NBTC लिस्टिंग में GSM, WCDMA, LTE और NR कनेक्टिविटी ऑप्शन की जानकारी मिली। लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन चीन में बना है।

इसके अलावा Redmi 17C 5G मॉडल नंबर 2607FRNEAI के साथ BIS वेबसाइट पर भी नजर आया। हालांकि, BIS लिस्टिंग में फोन के हार्डवेयर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली, लेकिन इससे यह साफ हुआ है कि फोन भारत में रेगुलेटरी प्रोसेस से गुजर रहा है। आपको बता दें कि गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला कि Redmi 17C 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर होगा। इसमें 4GB RAM दी जा सकती है। इसे गीकबेंच पर सिंगल-कोर में 729 और मल्टी-कोर 1,692 स्कोर मिला है।

Redmi 17C 5G Specifications (Expected)

Redmi 17C 5G में 6.9 इंच की HD LCD डिस्प्ले मिलेगी। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और डेप्थ सेंसर भी दिया जाएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। यह फोन 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी से लैस हो सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »