• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • 50 OTT प्लेटफॉर्म्स पर भारत सरकार का एक्शन, अश्लील कंटेंट के चलते बैन

50 OTT प्लेटफॉर्म्स पर भारत सरकार का एक्शन, अश्लील कंटेंट के चलते बैन

केंद्र सरकार ने पिछले दो वर्षों में भारत में 50 OTT प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक कर दिया है। सरकार के मुताबिक इन प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट दिखाया जा रहा था, जो IT Act समेत कई कानूनों का उल्लंघन करता था।

50 OTT प्लेटफॉर्म्स पर भारत सरकार का एक्शन, अश्लील कंटेंट के चलते बैन

Photo Credit: Xiaomi

ख़ास बातें
  • सरकार ने 2 साल में 50 OTT प्लेटफॉर्म्स की सार्वजनिक पहुंच पर रोक लगाई
  • अश्लील कंटेंट और IT Act के उल्लंघन को कार्रवाई की वजह बताया गया
  • नए IT Rules के तहत गैरकानूनी कंटेंट 3 घंटे में हटाना अनिवार्य होगा
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने पिछले दो वर्षों में 50 OTT प्लेटफॉर्म को भारत में सार्वजनिक रूप से एक्सेस करने से रोक दिया है। सरकार का कहना है कि इन प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट दिखाया जा रहा था, जो सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम समेत अन्य कानूनों का उल्लंघन करता था। यह जानकारी केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में एक लिखित जवाब के दौरान दी।

सांसद संबित पात्रा के सवाल के जवाब में अश्विनी वैष्णव ने बताया (via Fortune India) कि इन OTT प्लेटफॉर्म्स पर IT Act की धारा 67 और 67A, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 294 और महिलाओं के अशोभनीय प्रतिनिधित्व (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 4 का उल्लंघन करने वाला कंटेंट पाया गया था। इसी आधार पर सरकार ने इन प्लेटफॉर्म्स की सार्वजनिक पहुंच बंद करने की कार्रवाई की।

एक अन्य लिखित जवाब में सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने बताया कि सरकार ने IT Rules लागू किए हैं। इन नियमों के तहत डिजिटल मीडिया के करंट अफेयर्स पब्लिशर्स और OTT प्लेटफॉर्म्स के लिए संस्थागत व्यवस्था बनाई गई है।

उन्होंने बताया कि IT Act की धारा 79(3)(b) सरकार को यह अधिकार देती है कि वह इंटरमीडियरी प्लेटफॉर्म्स को गैरकानूनी कंटेंट हटाने या उसकी पहुंच रोकने का निर्देश दे सके।

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि IT Rules में हाल ही में किए गए संशोधनों के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और अन्य इंटरमीडियरी को अदालत के आदेश या सरकार और उसकी अधिकृत एजेंसी की सूचना मिलने के तीन घंटे के भीतर गैरकानूनी कंटेंट हटाना या उसकी पहुंच रोकना अनिवार्य होगा।

सरकार ने बताया कि Digital Personal Data Protection Act डिजिटल पर्सनल डेटा की प्रोसेसिंग को कंट्रोल करने और बच्चों की ऑनलाइन प्राइवेसी की सुरक्षा के लिए कानूनी स्ट्रक्चर उपलब्ध कराता है। वहीं Promotion and Regulation of Online Gaming Act युवाओं में डिजिटल लत और ऑनलाइन गेमिंग से होने वाले आर्थिक नुकसान जैसी समस्याओं से निपटने के उद्देश्य से लाया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »