Nothing Phone 2 की होगी भारत में मैन्युफैक्चरिंग, जुलाई में होगा लॉन्च

इसमें Qualcomm का Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट मिलेगा। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हुए हैं

Nothing Phone 2 की होगी भारत में मैन्युफैक्चरिंग, जुलाई में होगा लॉन्च

इस स्मार्टफोन में Qualcomm का Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट मिलेगा

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले इसके स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हुए हैं
  • पिछले महीने Nothing Phone 2 को Geekbench पर देखा गया था
  • Nothing Phone 2 को बनाने में रिसाइकल्ड मैटीरियल का इस्तेमाल होगा
विज्ञापन
देश में स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग करने वाली कंपनियों की संख्या बढ़ रही है। इसकी कड़ी में Nothing Phone 1 के बाद लॉन्च किए जाने वाले Nothing Phone 2 की भारत में मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus के को-फाउंडर Carl Pei के स्टार्टअप के आगामी फोन को कई अपग्रेड के साथ लॉन्च किया जा सकता है। 

इसमें Qualcomm का Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट मिलेगा। इस स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले इसके स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हुए हैं। पर्यावरण को लेकर सजगता रखने वाली यह फर्म Nothing Phone 2 को बनाने में रिसाइकल्ड मैटीरियल का इस्तेमाल करेगी और इसकी पैकेजिंग में प्लास्टिक नहीं होगा। इस फर्म ने सोमवार को Nothing Phone 2 की भारत में मैन्युफैक्चरिंग की घोषणा की है। हालांकि, यह फर्म का भारत में असेंबल होने वाला पहला स्मार्टफोन नहीं है। पिछले वर्ष इसने बताया था कि  Nothing Phone 1 की भारत में मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। इसका कहना था कि देश में 270 से अधिक कस्टमर सर्विस सेंटर्स खोले जाएंगे। 

इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले होगा, जो पिछले स्मार्टफोन से कुछ बड़ा है। Carl ने इसमें 4,700 mAh की बैटरी होने की भी पुष्टि की है। Nothing Phone 1 की बैटरी 4,500 mAh की थी। पिछले महीने Nothing Phone 2 को Geekbench पर देखा गया था। इसे Geekbench के सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमशः 1,253 प्वाइंट और 3,833 प्वाइंट मिले हैं। इसमें 12 GB का RAM होगा। यह एंड्रॉयड 13 पर चलेगा। इसके देश में लॉन्च से पहले BIS सर्टिफिकेशन मिलने की भी रिपोर्ट है। 

Nothing Phone 2 के साथ तीन वर्ष के एंड्रॉयड OS अपडेट और चार वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेंगे। Samsung और Google के स्मार्टफोन्स के साथ पांच वर्ष तक के सॉफ्टवेयर अपडेट मिलते हैं, जबकि OnePlus और Oppo जैसी कंपनियां इससे कम अवधि के अपडेट उपलब्ध कराती हैं। दुनिया के बड़े स्मार्टफोन्स मार्केट्स में शामिल भारत में बहुत सी विदेशी कंपनियां अपने हैंडसेट लॉन्च कर रही हैं। इसके अलावा देश में स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग में भी इन कंपनियों की दिलचस्पी बढ़ी है। केंद्र सरकार की ओर से देश में स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग के लिए इंसेंटिव भी दिए जा रहे हैं। इन इंसेंटिव का फायदा उठाने वाली कंपनियों में सैमसंग शामिल है। दुनिया भर में लोकप्रिय आईफोन बनाने वाली कंपनी Apple ने भी देश में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाई है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium build quality, unique design
  • Vivid 120Hz OLED display
  • Wireless charging and IP53 rating
  • Decent battery life
  • Clean software, snappy performance
  • Very good primary camera
  • कमियां
  • Secondary cameras struggle in low light
  • No bundled charger
डिस्प्ले6.55 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Iconic design, unique notification system
  • Excellent software
  • Very good battery life
  • Improved main camera
  • Slick system performance
  • कमियां
  • Average low-light performance with secondary cameras
  • Video recording quality needs improvement
  • No bundled charger
  • Top variant isn't great value
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

डेविड डेलिमा

Gadgets 360 में टेक्नोलॉजी लेखक के रूप में, डेविड डेलिमा की ओपन-सोर्स ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. India AI Impact Summit 2026: AI में दिखेगी भारत की ताकत, दुनिया के टेक दिग्गज होंगे शामिल, जानें सबकुछ
  2. स्कैम कॉल पर होगी बड़ी कार्रवाई, AI रखेगा नजर, TRAI का बड़ा कदम
  3. 365 दिनों तक 30GB, अनलिमिटिड 5G कॉलिंग, फ्री OTT, Adobe सब्सक्रिप्शन वाला सबसे सस्ता Airtel प्लान!
  4. भारत में स्कैमर्स की भरमार, 2025 में आए 4000 करोड़ से ज्यादा स्पैम कॉल, जानें कैसे करें बचाव
  5. Google Pixel 10 पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट, हुआ इतना सस्ता, जल्दी करें
  6. मची है लूट! 28 हजार रुपये से सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 सीरीज का फ्लैगशिप फोन
  7. Toyota ने पेश की Highlander EV, 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  8. Motorola Edge 70 Fusion में मिल सकता है 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  9. Realme ने बढ़ाए स्मार्टफोन्स के दाम, Realme 16 Pro सीरीज और Realme 15 की कीमत में 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी
  10. Ai+ का धमाका! 24 फरवरी को लॉन्च करेगी NovaPods, NovaWatch सीरीज में धांसू AIoT गैजेट्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »